इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने ‘रोर 2026’ फैन इवेंट में पुरानी यादों को ताजा कर दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में फ्रेंचाइजी ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों को खास सम्मान दिया।
‘हॉल ऑफ फेम’ का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स ने इस इवेंट के दौरान अपने पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ का अनावरण किया। इसमें टीम के दो सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों, सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को शामिल किया गया। यह सम्मान सीएसके के लिए उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है।
‘चिन्ना थाला’ का सुनहरा सफर सुरेश रैना 2008 से 2021 तक सीएसके का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने टीम को 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। रैना के नाम सीएसके के लिए 4,687 रन दर्ज हैं, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। 2014 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतना उनके करियर का एक और बड़ा पड़ाव था।
हेडन का ऐतिहासिक प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 2008 से 2010 तक टीम की कमान संभाली। वह 2010 की खिताबी जीत का हिस्सा रहे और 2009 के सीजन में 572 रन बनाकर सीएसके के पहले ऑरेंज कैप विजेता बने। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 1,107 रन बनाए।
एमएस धोनी की मुस्कान और पुरानी यादें इवेंट के दौरान एक भावुक पल तब आया जब सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए उतरे और विकेट के पीछे हमेशा की तरह एमएस धोनी मौजूद थे। इस दृश्य को देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए। धोनी की चेहरे पर दिखी वह मुस्कान इस बात का सबूत थी कि यह जोड़ी आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है।
अब खिताब की जंग की तैयारी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को करेगी। गुवाहाटी में टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। इसके बाद 3 अप्रैल को चेपॉक में पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी और 11 अप्रैल को घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ टीम भिड़ेगी।
See the reaction of Ms dhoni when Suresh Raina come to bat 😭
— Sam (@Cricsam01) March 22, 2026
- Suresh Raina batting and MS Dhoni keeping. 😍🔥
pic.twitter.com/tq17cLaHOe
जंग टालने की कोशिश: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू, 5 दिनों तक हमलों पर रोक
ईरान के लिए कश्मीरी महिला का बड़ा त्याग: पति की 28 साल पुरानी निशानी दान कर जीती दुनिया
मेरी बेटी भी 19 की है... : अंकिता हत्याकांड पर छलका डिंपल यादव का दर्द, सरकार से पूछे तीखे सवाल
ईरान युद्ध: टैक्स नहीं बढ़ाएंगे, तो अरबों का खर्च कहां से निकालेंगे? अमेरिकी वित्त मंत्री का जवाब बढ़ा रहा चिंता
हाथी को देखते ही दुम दबाकर भागे शेर, वीडियो देख लोगों ने कहा- यही है जंगल का असली बॉस
देश भर में मौसम की मार: 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट
मैं आपको वोट नहीं दूंगा : पीएम मेलोनी के साथ सेल्फी लेते हुए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ जवाब
अरुंधति रेड्डी और साहिबजादा फरहान बने फरवरी के बेस्ट , आईसीसी ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान
धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद लंच डेट पर निकले रणवीर-दीपिका, स्टाफ के साथ खिंचवाई फोटो
शहीद दिवस: अमर बलिदानों को देश का नमन, पीएम मोदी ने याद की भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वीरता