पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की विदेश नीति को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बीच ईरान-इजरायल मामले पर तीखी बहस छिड़ गई है।
थरूर ने सरकार की चुप्पी को बताया जिम्मेदार शशि थरूर ने ईरान के मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी का समर्थन किया है। उन्होंने इसे नैतिक सरेंडर मानने के बजाय एक जिम्मेदार कूटनीति करार दिया। थरूर का तर्क है कि मौजूदा वैश्विक हालातों में भारत का संयम बरतना ही देशहित में है।
सुप्रिया श्रीनेत ने जताई असहमति शशि थरूर के इस रुख से पूरी तरह असहमत होते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, मैं पूरी इज्जत के साथ थरूर जी के बयान से असहमत हूं। भारत की यह चुप्पी न केवल निंदनीय है, बल्कि देश की नैतिकता पर सवाल खड़े करती है।
इजरायल की गोद में बैठा है भारत श्रीनेत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने ईरान से दूरी बना ली है और वह इजरायल की गोद में बैठ गया है। उन्होंने सवाल किया कि एक संप्रभु देश में राजनैतिक हत्याओं पर भारत का चुप रहना हमारे गौरवशाली इतिहास के अनुरूप नहीं है।
सरकार की कूटनीति को बताया विफल सुप्रिया ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कूटनीति पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने तर्क दिया कि आज रूस, पाकिस्तान और चीन एक साथ खड़े हैं, जबकि भारत अलग-थलग दिख रहा है।
उन्होंने आगे कहा, कूटनीति लाल-लाल आंखें दिखाने या जबरन गले मिलने से नहीं चलती। इसका खामियाजा आज देश की जनता गैस की बढ़ती कीमतों और अन्य संकटों के रूप में भुगत रही है।
क्या है विवाद की जड़? विवाद का मुख्य बिंदु भारत की तटस्थता है। जहां शशि थरूर इसे अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच एक सधी हुई चाल मान रहे हैं, वहीं सुप्रिया श्रीनेत का मानना है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अधिक मुखर और स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए था, न कि केवल चुप्पी साधे रखनी चाहिए थी।
#WATCH | Delhi: On Congress MP Shashi Tharoor s stand on India s position amid the West Asia conflict, party leader Supriya Shrinate says, With all due respect, I completely disagree with him. I think India s silence is condemnable. It is shameful. It raises questions about our… pic.twitter.com/mGNhhkDb9x
— ANI (@ANI) March 19, 2026
IPL 2026: क्या RCB फिर दोहराएगी इतिहास? डिफेंडिंग चैंपियन की ताकत और कमजोरी का पूरा विश्लेषण
पिता के पसीने छुड़ा गया बेटे का यह खतरनाक खेल , वीडियो देख कांप उठेगी रूह
क्या अमेरिका के लिए दुश्मन बन गया है पाकिस्तान? तुलसी गबार्ड के सनसनीखेज दावे के बाद बढ़ा तनाव
WrestleMania 42 का महाकुंभ: कब, कहां और किसके बीच होगी असली जंग?
IPL 2026: कप्तान बनते ही रियान पराग का बड़ा बयान, वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी को दी यह खास सलाह
इंदौर अग्निकांड: सीएम के सामने छलका पीड़ित का दर्द, लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
मौत के बाद भी परदे पर लौटेंगे वैल किल्मर: AI ने मुमकिन किया डिजिटल पुनर्जन्म
मार्च में मौसम का यू-टर्न : पंखों की रफ्तार कम हुई, फिर से बाहर निकालने पड़े कंबल
बंगाल चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों का जमावड़ा, हॉकी स्टार से लेकर IPS तक मैदान में
खुलासा: 25 मार्च को आ रहे Samsung के दो नए पावरहाउस , वॉटरप्रूफ बॉडी और 53 घंटे की बैटरी का मिलेगा साथ