दिल्ली में सुबह की बारिश ने बदला मिजाज देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे, तो मौसम ठंडा था। हालांकि बारिश तेज नहीं थी, लेकिन इसने गर्मी के तेवर जरूर ढीले कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
गर्मी से राहत का सिलसिला जारी मौसम विभाग ने बताया है कि 16 से 20 मार्च के बीच भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 18 मार्च को एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।
यूपी-राजस्थान में अलर्ट दिल्ली से सटे राज्यों में भी मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च को दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
पहाड़ी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट पहाड़ों पर मौसम का मिजाज अधिक सख्त है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज गरज-चमक और ओलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। हिमाचल में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 15 से 19 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश और तूफानी गतिविधियों का दौर जारी रह सकता है।
पंजाब, हरियाणा और मध्य भारत का हाल पंजाब और हरियाणा में 15 से 20 मार्च तक आंधी और बारिश का सिलसिला बना रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास और सागर सहित कई जिलों में 17 मार्च के बाद से मौसम बदलेगा और 18 से 20 मार्च तक बारिश की संभावना है। बात करें बिहार की, तो आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 मार्च के बाद वहां भी बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
*#WATCH | Delhi: Rain lashes in several parts of the national capital.
— ANI (@ANI) March 15, 2026
Visuals from Palam area pic.twitter.com/VV4cmnM2l8
6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का बिगुल: जानें वोटिंग और नतीजों की पूरी तारीखें
इजरायल-लेबनान में शांति की आहट: युद्धविराम की बड़ी शर्त पर अटकी बात
जंगल की रानी का अनूठा अंदाज: समुद्र किनारे लहरों के बीच आराम फरमाती दिखी शेरनी
8 साल का प्यार, जान का खतरा : भागकर शादी करने वाले कपल का वीडियो वायरल, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
12 करोड़ की फरारी के साथ हार्दिक का स्वैग: गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव का वीडियो वायरल
13 साल की अचेत अवस्था का अंत: एम्स में शुरू हुई हरीश राणा की निष्क्रिय इच्छामृत्यु प्रक्रिया
LPG बनी लापता गैस : अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जानें क्या है पूरा विवाद
मध्य-पूर्व में तनाव का बड़ा असर: भारत-यूएई के बीच दर्जनों उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
एम्स में हरीश राणा की अंतिम विदाई: लाइफ सपोर्ट हटाकर शुरू हुई सम्मानजनक मृत्यु की प्रक्रिया
क्लॉक टावर की 601 मीटर ऊंचाई से दिखा मक्का का जादुई नजारा, ईद से पहले वीडियो वायरल