दिवाली के बाद सोशल मीडिया पर अतरंगी वीडियो की बाढ़ आ गई है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिनमें लोग खतरनाक ढंग से पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं।
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का रॉकेट के साथ उड़ने की कोशिश करता है और हीरो बनने के चक्कर में अपना मुंह काला कर बैठता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपने मुंह में रॉकेट रखता है और उसे जलाने की कोशिश करता है। रॉकेट जलने पर उसमें से चिंगारी और धुआं निकलता है। फिर रॉकेट तेजी से हवा में उड़ता है और लड़के का मुंह जल जाता है।
हैरानी की बात यह है कि मुंह जलने के बाद भी लड़का हंसता हुआ दिखाई देता है। जबकि, यह हरकत खतरनाक हो सकती थी, यहां तक कि जान पर भी बन सकती थी।
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि अंधभक्तों को कुछ भी समझाने पर उनकी इगो का रॉकेट उड़ जाता है और रह जाता है बस धुआं और कालीक। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ये ध्रुव राठी को गलत साबित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
ज्यादातर यूजर्स ने इस हरकत को गलत ठहराया और लड़के की चिंता जताई।
Dhruv Rathee : Celebrate Diwali safely
— Veena Jain (@Vtxt21) October 25, 2025
Andh Bhakt : How dare you say that, my ego is hurt now, see what I do... pic.twitter.com/PVx0eVGjlQ
खिलाड़ी कहीं भी जाएं, बता कर जाएं: कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान
रोहित शर्मा की रहस्यमयी पोस्ट से मची खलबली: क्या यह आखिरी अलविदा है?
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद संन्यास? रोहित शर्मा के अलविदा ने मचाई सनसनी!
महा-सियासतः पीएम मोदी के लिए नकली यमुना , बीजेपी बोली खोदा पहाड़ निकली चुहिया
बिहार चुनाव: छठ पर सियासी संगम! चिराग ने छुए नीतीश के पैर, नए समीकरण
जाने भी दो यारों फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया शोक
रणजी ट्रॉफी इतिहास में अभूतपूर्व: 1 मैच, 32 विकेट, 2 हैट्रिक - 63 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
सतीश शाह की मौत: आखिरी निवाला और फिर...
वायरल: CEO को ब्रो लिखकर मांगी इंटर्नशिप, लोगों ने कहा - भाई, नौकरी नहीं, दिल जीत लिया!
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़: मंत्री की विवादित टिप्पणी, लोकल आदमी साथ ले जाना चाहिए