बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ पूजा के तुरंत बाद, अपने दूसरे बिहार दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मुजफ्फरपुर के बाद छपरा में भी चुनावी सभा होगी।
डॉ. जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को छठ पूजा के बाद फिर बिहार आ रहे हैं। सबसे पहले मोतीपुर, मुजफ्फरपुर में उनका कार्यक्रम होगा। इसके बाद छपरा में उनका कार्यक्रम होगा। इन दो जगहों के कार्यक्रम के बाद, नवंबर में भी उनके लगातार कार्यक्रम होंगे।
आरजेडी द्वारा एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता न होने पर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। उनके पास अब केवल अफवाह फैलाने, झूठे वादे करने और बिहार की जनता को भ्रमित करने के अलावा कुछ नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को एस एस पी सुशील कुमार, सिटी एस पी कोटा किरण कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने मोतीपुर के महमदपुर बलमी स्थित चीनी मिल के मैदान परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मैदान की साफ-सफाई का आकलन भी किया गया। पाया गया कि चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। कार्यक्रम होने की स्थिति में साफ-सफाई का कार्य शुरू करना होगा। चारों तरफ से मजबूत बैरिकेडिंग भी करानी पड़ेगी।
अधिकारियों ने प्रवेश द्वार, बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट के स्थानों का आकलन किया। मंच और दर्शक दीर्घा के लिए भी स्थल चिह्नित करने पर चर्चा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकानों का भी जायजा लिया गया, ताकि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की जा सके।
निरीक्षण के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन इसी महीने उनके आने की संभावना है, इसलिए सभी स्तरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
*#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को ठीक छठ पूजा के बाद फिर बिहार आ रहे हैं। सबसे पहले मोतीपुर, मुजफ्फरपुर में उनका कार्यक्रम होगा... मुजफ्फरपुर के बाद फिर छपरा में उनका कार्यक्रम होगा और दो जगह कार्यक्रम के बाद फिर उनका… pic.twitter.com/IaE7tZvMMQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2025
दस-दस रुपये जोड़कर पिता ने बेटी को दिलाई स्कूटी, दिवाली पर खुशियों से भरी आंखें
वायरल वीडियो: शख्स ने चलाया सुदर्शन चक्र , देखकर दंग रह गए लोग
रोहित शर्मा का धमाका: शतकों का अर्धशतक पूरा, सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे!
सतीश शाह की अंतिम पोस्ट में दिखा दुखद संयोग, शम्मी कपूर को दी थी श्रद्धांजलि
IRCTC वेबसाइट फिर ठप, टिकट बुकिंग में परेशानी, यात्री बेहाल
बाढ़ पीड़ितों को कैश बांटना बना ‘अपराध’? पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस!
रोहित शर्मा का धमाका: दो शतक और आलोचकों की बोलती बंद!
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, बने चेज़ मास्टर
आज भी गरीब हूं : I-Popstar में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के छलके आंसू
एप्पल, वनप्लस और शाओमी पर RedMagic का करारा व्यंग्य! फनी वीडियो से मचा हड़कंप