बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा अपने पुराने अंदाज में लौट आई है। पार्टी उसी हिंदू-मुसलमान वाली राजनीति का सहारा ले रही है, जिसके दम पर उसने पिछले 11 वर्षों में कई राज्यों में चुनाव जीते हैं। अब इसी रणनीति से बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच, भड़काऊ भाषण और धुर्वीकरण की राजनीति शुरू हो चुकी है। बेगूसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक यादव के बयानों ने बिहार में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
अरवल जिले के गांधी मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने विपक्ष और खासकर राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है, लेकिन मुस्लिम समाज उसका लाभ लेने के बावजूद भाजपा को वोट नहीं देता।
उन्होंने एक मौलवी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसमें मौलवी ने स्वीकार किया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड मिला है, लेकिन उन्होंने वोट नहीं दिया। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि मुसलमान आयुष्मान योजना का उपकार नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई भी किसी के उपकार को नहीं मानता उसे नमक हराम कहा जाता है और ऐसे लोगों का वोट उन्हें नहीं चाहिए।
वहीं, दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद अशोक यादव ने मुस्लिम समुदाय से कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत है तो वो मुफ्त का अनाज लेने से तौबा-तौबा कर लें।
अशोक यादव ने आगे कहा कि अगर मोदी जी से नफरत है, तो मुसलमान भाइयों कह दें तौबा-तौबा मैं मुफ्त का अनाज नहीं खाऊंगा। कह दो तौबा-तौबा मैं समर्थन नहीं लूंगा। कह दो तौबा-तौबा मैं आपकी सड़क पर नहीं चलूंगा। कह दो तौबा-तौबा कि नदी तैर के जाओ, हमारे बनाए पुल पर मत चलो। तभी समझेंगे कि तुम मोदी जी के विरोधी हो।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को गाली दोगे, मोदी जी को गाली दोगे, नीतीश कुमार को गाली दोगे तो यह हिन्दुस्तान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान डाला जाएगा। 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है, जबकि दूसरे चरण के लिए आज शाम तक नामांकन की आखिरी तारीख है।
*मौलवी साहब, हमें नमक हरामों का वोट नहीं चाहिए: गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री pic.twitter.com/64d58MU8V3
— Nidhi Shree (@NidhiShreeJha) October 19, 2025
दीदी ने शो में तड़का लगाने के चक्कर में मुंह में लगाई आग!
धनतेरस पर यूपी पुलिस ने अम्मा के सारे दीये खरीदकर जीता दिल
कूड़ा फेंकने वाले को पीटने चला था, खुद ही खा गया कूड़ा!
विराट कोहली का दिल छू लेने वाला अंदाज: गिल और अय्यर को आगे कर जीता फैंस का दिल
महाराष्ट्र 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेगा: फडणवीस
दिवाली पर मातम: फतेहपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा: पाकिस्तान को लगी मिर्ची!
भूकंप से फिर डोली पाकिस्तान की धरती, रिक्टर पर 4.7 तीव्रता दर्ज
पाकिस्तान में भूकंप से तबाही, 4.7 तीव्रता के झटकों से कई घर क्षतिग्रस्त
लड़कों ने बनाई डरावनी रंगोली, रात में देखने से डर जाएंगे आप!