दिल्ली, डिजिटल डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली के शुभ अवसर पर दिल्ली और देश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह त्यौहार जीवन में नई ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मकता का संचार करता है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने की प्रार्थना की।
उन्होंने दिव्य दीपोत्सव के आयोजन को ऐतिहासिक बताया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली विशेष रही।
आजादी के बाद पहली बार कर्तव्य पथ पर भव्य दिव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। लाखों दीपों से जगमगाता कर्तव्य पथ देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिकता का सुन्दर संगम बताया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति का भी उल्लेख किया और लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
समस्त देशवासियों एवं दिल्लीवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 20, 2025
यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश सदा उज्जवल रहे।
इस वर्ष… pic.twitter.com/ypZR1izgac
दीदी ने शो में तड़का लगाने के चक्कर में मुंह में लगाई आग!
बंगाल में काली पूजा की धूम, मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें
टिकट न मिलने पर छलके आंसू: आरजेडी में टिकट बंटवारे पर बवाल, नेताओं का फूटा गुस्सा
बदरीनाथ-केदारनाथ में जगमगा उठी दिवाली, पहली बार 12 हजार दीपों से रोशन हुए धाम
अब पानी से चलेंगी कारें! ईरानी वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा
पीएम मोदी ने नौसेना के साथ समुद्र में मनाई दिवाली, आईएनएस विक्रांत पर दिखा शक्ति प्रदर्शन
डॉगी बना सजन: लड़की ने कुत्ते के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल!
दिवाली की धूम: सचिन से मिताली तक, क्रिकेट जगत ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली खरीददारी पर निकले सीएम, रेहड़ी वालों से खरीदा सामान
राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली में बनाई दिवाली की मिठास