रोहित शर्मा के पिछले कुछ महीनों में आए बदलावों ने सबको चौंका दिया है। पहले की तुलना में पतले होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ हो रही है। ऐसा लग रहा है कि रोहित 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए प्रेरित हैं और खुद को फिट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उनके करीबी अभिषेक नायर ने रोहित के वजन घटाने के पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने खुलासा किया कि अपनी ही एक तस्वीर देखकर रोहित शर्मा ने वजन कम करने का फैसला किया था। नायर ने इस फैसले के पीछे की भावनात्मक कहानी साझा की।
अभिषेक नायर ने बताया कि एयरपोर्ट पर रोहित की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें उनका पेट निकला हुआ दिख रहा था। इसी को देखकर रोहित और अभिषेक को यह महसूस हुआ कि बदलाव की सख्त जरूरत है। दोनों ने साथ मिलकर मेहनत की, और उनके वर्कआउट की तस्वीरें भी सामने आईं।
नायर ने रोहित के वेट लॉस की भावनात्मक कहानी सुनाते हुए कहा, यह चर्चा थी कि रोहित शर्मा का वजन बढ़ गया है, और एयरपोर्ट के बाहर की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इसी वजह से यह सब बदलने और पहले से ज्यादा स्वस्थ, तेज और फिट होने का समय था।
नायर ने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 12 हफ़्ते बाकी थे। इसलिए कुछ अलग करने का मन बनाया गया। यह समय चीजों को स्थिर रखने का नहीं, बल्कि ग्रोथ दिखाने का था। शरीर, मूवमेंट और जिस तरह से रोहित खुद को आइने में देखते हैं, उसमें बदलाव करने की जरूरत थी, ताकि वह खुद को बल्ले से भी फिट और तेज महसूस कर सकें।
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। 19 अक्टूबर, 2025 से तीन मैचों की वनडे श्रृंखला शुरू होगी। रोहित शर्मा इससे पहले काफी अभ्यास कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले वह मुंबई में नेट प्रैक्टिस कर रहे थे, और अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद लगातार बल्ले से मेहनत कर रहे हैं। 7-8 महीनों के बाद वह टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं, और वह निश्चित रूप से अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहेंगे।
Silenced every doubt with discipline and sweat! 💯🫡@ImRo45 s commitment levels are truly commendable! 👌🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 16, 2025
WATCH HIM 👉 AUS 🆚 IND | 1st ODI | SUN, 19th OCT, 8 AM
[Rohit Sharma, Indian Cricket Team, Abhishek Nayar pic.twitter.com/DRevh26Ua2
रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम: नाग MK-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
अब जोरावर दागेगा नाग-2, पल भर में होगा दुश्मन का सफाया
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली सूची
मैडम जी ने क्लास में छात्र संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
चलती ट्रेन से महिला ने दूसरी ट्रेन पर फेंका पत्थर, यात्रियों में दहशत!
वैदिक मंत्रों से जागा एलियन गोला , वैज्ञानिकों की फटी रह गईं आंखें
कांतारा चैप्टर 1 का Box Office पर तूफान, गदर 2 और जेलर के रिकॉर्ड ध्वस्त!
मुख्यमंत्री साय से कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब की सौजन्य भेंट: विकास और सुरक्षा पर हुई चर्चा
OMG! ढलान पर फंसे नन्हे गजराज, मां बनी ढाल - दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
अब इंडियन एयरफोर्स स्वदेशी फाइटर जेट से दुश्मन पर गिराएगा बम, तेजस Mk1A ने भरी पहली उड़ान