दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।
राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के लोग सर्दी-जुकाम और प्रदूषण, दोनों से परेशान हैं।
दिवाली नजदीक आते ही ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और एयर क्वालिटी भी गिर गई।
आनंद विहार की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जहां AQI 369 तक पहुंच गया। द्वारका सेक्टर-8 और वजीरपुर में भी AQI 319 और 329 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 245 रहा, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता ऐसी ही रहने का अनुमान जताया है, जिसका मुख्य कारण आसपास के राज्यों में पराली जलाना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI 0-50 के बीच अच्छा , 51-100 के बीच संतोषजनक , 101-200 के बीच मध्यम , 201-300 के बीच खराब , 301-400 के बीच बहुत खराब और 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का मौसम बदल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, अगर दिवाली तक बर्फबारी जारी रही तो शीतलहर की संभावना है।
गुरुवार रात दिल्ली में पारा गिरकर 18.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जो ठंड की दस्तक का संकेत है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान साफ रहने और न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
*#WATCH पंजाब | अमृतसर के मेहता गांव में एक खेत में पराली जलाने की घटना देखी गई। pic.twitter.com/jps6buQLyw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
रोहित और विराट ने पर्थ में बहाया पसीना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी ज़ोरों पर!
रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम: नाग MK-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
जैसे भगवान मिल गए! विराट कोहली के ऑटोग्राफ से खुशी से उछला बच्चा
चुनाव जीतते ही गर्मी! ABVP नेता ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़, पुलिस देखती रही
बिहार में महागठबंधन का अनोखा दांव: 5 सीटों पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने!
धांसू लुक और लंबी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स, कीमत सिर्फ 1199 रुपये!
विराट संग खेलने का टूटा सपना, MBA छात्र ने डेब्यू पर जड़ा दोहरा शतक!
दिवाली 2025: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ट्रैफिक जाम, ITO से गुरुग्राम तक गाड़ियों की रफ़्तार पर लगा ब्रेक
बेचारा बचा नहीं: नामांकन में धक्का-मुक्की, शख्स नाले में गिरा!
जिंदा जला देंगे : I Love Muhammad पोस्टर हटाने वाले की तलाश में RJD प्रत्याशी का समर्थक