पटना, 16 अक्टूबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को बिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में भोजन को लेकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि हम तो सोचकर आए थे कि जाएंगे आज लिट्टी चोखा खाने को मिलेगा। ये तो शुक्र है कि मखाने खिला दिए तो थोड़ा पेट भर गया नहीं तो सुबह से केवल घुमा रहे खिला कुछ नहीं रहे।
गुप्ता बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील जी ने उनसे वादा किया है कि बाद में वे उन्हें लिट्टी चोखा खिलाएंगे।
इससे पहले, उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग NDA सरकार के कार्यकाल में राज्य में हुई विकास की रफ्तार को देख रहे हैं और इस बार भी सत्तारूढ़ गठबंधन को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा, मैं देख रही हूं कि बिहार में विकास की बहार आई हुई है और समृद्धि हर ओर झलक रही है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। मैं बिहार की इस पवित्र धरती को नमन करती हूं।
भाजपा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने सात बार विधायक रहे विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक दशक से अधिक समय बाद सीधे चुनावी मैदान में उतारा है।
स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे को भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। चौधरी, जिन्होंने 2010 में राजद के टिकट पर परबत्ता से विधानसभा चुनाव जीता था, इस बार तारापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार होंगे, जबकि पांडे को सिवान से प्रत्याशी बनाया गया है।
नंदकिशोर यादव की जगह पार्टी ने इस बार पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।
*बिहार में चुनावी जनसभा के दौरान बोली दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता- सुबह से केवल घुमा रहे हैं, खिला कुछ नहीं रहे #CMRekhaGupta #Bihar #BiharElection #BJP #ABPNews pic.twitter.com/dCraJODnm0
— ABP News (@ABPNews) October 16, 2025
मानव-शक्ति से उड़ी साइकिल: जापानी छात्रों ने रचा इतिहास!
24 वर्षीय रेसलर ने WWE में रचा इतिहास, दिग्गज की बादशाहत ध्वस्त!
बिहार में जनसैलाब: जनता ने सुशासन के साथ होने का दिया संकेत!
दूसरे ग्रह से आई महिला? अमेरिकी एयरपोर्ट पर पासपोर्ट देख अधिकारियों का चकराया सिर!
खांसी सिरप त्रासदी: बच्चों की मौत के बाद बदलेगा भारत का 80 साल पुराना दवा कानून
पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश को तोहफा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, नायडू की हिंदी ने मोहा मन
ट्रॉयम्फ की नई स्पीड बाइक: सिर्फ 1200 भाग्यशाली ग्राहकों के लिए, कीमत चौंकाने वाली!
जैसलमेर बस अग्निकांड: पीड़ितों को 10 लाख, तिहरे मृतकों के परिवारों को 25 लाख का मुआवजा
क्या रूस से तेल खरीदेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया!
जैद हामिद की तालिबान को धमकी: पाकिस्तान करे सीरिया और इराक जैसा, बनाए बफर जोन