रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कंबल के साथ मिलेगा कवर, जयपुर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू
News Image

रेल यात्रियों को अब एसी कोच में यात्रा के दौरान और भी बेहतर सुविधा मिलेगी। भारतीय रेल ने कंबल के साथ कवर देने की योजना शुरू की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी और जयपुर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत की।

इस नई सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक आराम और सुरक्षा प्रदान करना है। यह कदम रेलवे के यात्री सेवा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

रेल यात्री लंबे समय से कंबल और उसकी सफाई को लेकर लगातार शिकायतें करते रहे हैं। रेलवे ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह पहल की है।

जयपुर में एक ट्रेन से हुई शुरुआत के बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे एक नया प्रयास कर रहा है। हमारे रेलवे सिस्टम में कंबल वर्षों से उपयोग हो रहे हैं, लेकिन यात्रियों के मन में कंबल को लेकर हमेशा एक संशय रहता था। उस संशय को दूर करने के लिए आज कंबल के कवर की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घर में कंबल का इस्तेमाल करते समय हमेशा कंबल का कवर रखते हैं, उसी तरह अब रेलवे में भी कंबल कवर की व्यवस्था की जा रही है। इसकी शुरुआत जयपुर में एक ट्रेन से की गई है।

रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी यह प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। अगर यह सफल रहता है तो इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस प्रयोग के परिणाम और अनुभव के आधार पर ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने राजस्थान के खातीपुरा जयपुर रेलवे स्टेशन पर जयपुर-असारवा रेल सेवा के वातानुकूलित डिब्बों में कंबल कवर की सुविधा का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री ने छोटे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म की ऊंचाई, लंबाई और प्लेटफ़ॉर्म पर कवर का निर्माण किया जा रहा है। यात्रियों की जानकारी के लिए साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। राजस्थान के लगभग 65 स्टेशनों पर ये सुविधाएं लागू की जा चुकी हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे का विकास कई आयामों में हो रहा है, जिसमें नई तरह की ट्रेनें, नए स्टेशन, नई पटरियां बिछाना, विद्युतीकरण और नए रखरखाव डिपो शामिल हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यात्रियों के जीवन में बदलाव आए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजद छोड़कर जदयू में आईं विभा देवी को नवादा से टिकट, दो लिस्ट में 13 महिलाएं!

Story 1

केन विलियमसन की आईपीएल में वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स में निभाएंगे अहम रोल

Story 1

टिकट कटते ही राजनीति से संन्यास! फूट-फूट कर रोए LJP नेता

Story 1

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई

Story 1

अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मंथ , आईसीसी का बड़ा ऐलान!

Story 1

15 साल की बच्ची के हाथ में कार का स्टीयरिंग, मचा हड़कंप, वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप

Story 1

पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश को तोहफा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, नायडू की हिंदी ने मोहा मन

Story 1

रोहित और विराट का वनडे संन्यास कब? रवि शास्त्री का खुलासा

Story 1

बिहार चुनाव में पार्टियों को दूरदर्शन-आकाशवाणी पर मुफ्त समय!

Story 1

वर्चुअल सुनवाई में वकील का किस , वीडियो वायरल!