दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच यमुना नदी की सफाई को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। नदी में झाग कम करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे डीफोमर कंसंट्रेट नामक केमिकल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर निशाना साधा है। AAP का आरोप है कि भाजपा ने पहले इसी केमिकल को ज़हर बताकर विरोध किया था, लेकिन अब खुद इसका इस्तेमाल कर रही है।
यमुना में जहरीला केमिकल? AAP विधायक संजीव झा ने एक्स (X) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें यमुना में बड़ी मात्रा में डीफोमर कंसंट्रेट नामक केमिकल डाला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि यह केमिकल तीन साल पहले ज़हर था, तो अब इसका इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? झा का कहना है कि यह यमुना के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और प्रदूषण का स्थायी समाधान नहीं है।
पुराना वीडियो बना हथियार आप विधायक संजीव झा द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद अब अक्टूबर 2022 का एक पुराना वीडियो भी फिर से चर्चा में आ गया है। यह वीडियो उस समय का है जब छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई के दौरान इसी Defoamer के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। इस वीडियो में पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा सफाई स्थल पर मौजूद अधिकारियों पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे है।
भाजपा का दोहरा चरित्र AAP नेताओं का आरोप है कि भाजपा का दोहरा चरित्र है। तीन साल पहले जब यही डी फार्मर कंसंट्रेट इस्तेमाल हुआ था, तब प्रवेश वर्मा ने कैमरे के सामने खड़े होकर कहा था - यमुना में ज़हर मिलाया जा रहा है! और उस वक्त खूब ड्रामा किया गया, जनता को गुमराह किया गया। आज, दिल्ली में भाजपा सरकार है, और वही प्रवेश वर्मा...
क्या है Defoamer Concentrate? डीफोमर या एंटीफोम एजेंट ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो तरल पदार्थों में बनने वाले झाग को बनने से रोकते हैं या पहले से बने झाग को खत्म कर देते हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि झाग कम करने के लिए इन केमिकल्स का सीमित उपयोग कई औद्योगिक और शोधन प्रक्रियाओं में किया जाता है, लेकिन अति प्रयोग से जलजीवों और पारिस्थितिकी पर असर पड़ सकता है।
छठ पूजा से पहले सियासत तेज, यमुना में केमिकल मिलाए जाने पर AAP ने उठाए सवाल#ChhathPuja #yamuna #AAP #political #trending #lalluramnews pic.twitter.com/VC8OLXuAco
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 16, 2025
क्या है ओला शक्ति , बिजली जाने पर भी देगा AC, फ्रिज को पावर?
अजगर के चंगुल से हिरण को बचाया, महिला ने घर लाकर पाला-पोसा!
महागठबंधन की राह में रोड़ा बनेंगे मोहन यादव, बिहार में संभालेंगे मोर्चा
दूसरे ग्रह से आई महिला? अमेरिकी एयरपोर्ट पर पासपोर्ट देख अधिकारियों का चकराया सिर!
KBC जूनियर कंटेस्टेंट पर ट्रोलिंग, वरुण चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को लताड़ा!
बिहार चुनाव: दादी की तस्वीर लेकर नामांकन करने पहुंचे तेजप्रताप, हुए भावुक
पाकिस्तानी फैन को मिला विराट-रोहित का प्यार, तनाव के बीच दिखा दोस्ती का रंग!
DUSU संयुक्त सचिव ने आंबेडकर कॉलेज में पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़े थप्पड़!
टिकट कटते ही राजनीति से संन्यास! फूट-फूट कर रोए LJP नेता
जैसलमेर बस अग्निकांड: पीड़ितों को 10 लाख, तिहरे मृतकों के परिवारों को 25 लाख का मुआवजा