बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने तीन बाहुबली नेताओं- अनंत सिंह (मोकामा), धुमल सिंह (एकमा) और अमरेंद्र पांडेय (कुचाएकोट) पर भरोसा जताया है।
इस लिस्ट में 10 अनुसूचित जाति उम्मीदवार, 4 महिलाएं और 6 मंत्री शामिल हैं। हालांकि, किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को जगह नहीं दी गई है।
JDU की पहली लिस्ट में 18 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है, वहीं 4 विधायकों का टिकट काटा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पारंपरिक सीट तारापुर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए छोड़ दी है, जो इस बार बीजेपी कोटे से चुनाव लड़ेंगे। परबत्ता सीट गठबंधन के लिए छोड़ी गई है।
इस बार जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस लिस्ट में जेडीयू ने 24 नए नामों पर भरोसा जताया है।
जेडीयू की पहली लिस्ट में इस बार 24 नए नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने कई सीटों पर पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों को मौका दिया है।
मधेपुरा से कविता साहा को टिकट दिया गया है, जहां 2020 में निखिल मंडल उम्मीदवार थे। कुशेश्वरस्थान से अतिरिक कुमार को मौका मिला है, जबकि पिछली बार यहां से विधायक शशिभूषण हजारी मैदान में थे। दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल को टिकट मिला है, जो पहले फरजाना फातमी के पास थी।
गायघाट से इस बार कोमल सिंह को मैदान में उतारा गया है, जबकि 2020 में यहां महेश्वर पीड़ी यादव उम्मीदवार थे। मीना पुर सीट से अजय कुशवाहा को टिकट दिया गया है, जहां पहले मनोज कुमार लड़े थे। सकरा से आदित्य कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पिछली बार यह सीट विधायक अशोक कुमार चौधरी के पास थी।
कांति से अजीत कुमार, जीरोदई से भीष्म कुशवाहा, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जिरू सिंह, और बड़हरिया से इंद्रदेव पटेल को टिकट दिया गया है। इन सीटों पर पहले क्रमशः मोहम्मद जमाल, कमला सिंह, राजेश्वर चौहान और श्यामबहादुर सिंह उम्मीदवार थे।
एकमा से धूमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, परसा से छोटेलाल राय, और वारिसनगर से डॉ. मंजरीक मृणाल को टिकट दिया गया है। इन सीटों पर पहले सीता देवी, माधवी कुमारी, चंद्रिका राय और अशोक कुमार (विधायक) उम्मीदवार थे।
विभूतिपुर से रविना कुशवाहा, चेरिया बरियारपुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलौली से रामचंद्र सदा, और खगड़िया से बल्लू मंडल को टिकट मिला है। इन सीटों पर पहले क्रमशः रामबालक सिंह, कुमारि मंजू वर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, साधना देवी और पूनम देवी यादव मैदान में थीं।
बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय, इस्लामपुर से रुहेल रंजन, मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, और मसौढ़ी से अरुण मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है।
संदेष से राधा चरण साह, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह, और जमालपुर से नचिकेता मंडल को मौका दिया गया है। इन सीटों पर पहले क्रमशः सुदर्शन कुमार (विधायक), चंद सेन प्रसाद, राजीव लोचन नारायण सिंह, अरुण मांझी, तुन्तुन पासवान, विजयेंद्र यादव, शुभलता, अंजुम आरा और शैलेश कुमार उम्मीदवार थे।
*बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की पहली लिस्ट। #Bihar #JDU #JanataDalUnited #BiharElections pic.twitter.com/9vc2RL9QQI
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 15, 2025
अनुपमा की बादशाहत कायम, क्योंकि सास भी... ने दी कड़ी टक्कर, तारक मेहता... टॉप 5 से बाहर!
भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: ट्रंप का बड़ा दावा, पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा
रोहित-विराट की जोड़ी संग ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया, वनडे सीरीज पर निगाहें!
प्रेमानंद जी महाराज स्वस्थ, धीरेंद्र शास्त्री ने दी सेहत की जानकारी
बिहार चुनाव: RLM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नाराजगी के बाद हुआ सीटों का बंटवारा!
तालिबान के फैसले भारत ले रहा, पाक रक्षा मंत्री डिप्रेशन में!
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का आगमन: क्या नए कप्तान गिल को मिलेगा रोहित-कोहली का साथ?
राजद छोड़कर जदयू में आईं विभा देवी को नवादा से टिकट, दो लिस्ट में 13 महिलाएं!
एक भारत, आत्मनिर्भर भारत: युवाओं की सरदार @150 यूनिटी मार्च
सस्ते नमकीन का चौंकाने वाला सच: पैरों से मिलावट का वीडियो वायरल!