पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
सूची के अनुसार, रत्नेश सदा सोनबरसा से और विद्यासागर मोरवा से चुनाव लड़ेंगे। राजगीर से कौशल किशोर को टिकट मिला है।
चौंकाने वाली बात यह है कि जदयू ने उन चार सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं जिन पर लोजपा (राम विलास) के मुखिया चिराग पासवान दावा कर रहे थे। इससे जदयू और लोजपा के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है।
एनडीए ने बिहार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयारी तेज कर दी है। देशभर के नेताओं को प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कल बिहार जाएंगे।
आज छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बिहार रवाना होंगे। ये नेता बिहार में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन रैलियों में भाग लेंगे। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई बड़े नेता भी बिहार में चुनावी कमान संभाल सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि वह 15 अक्टूबर को मेरा बूथ, सबसे मजबूत पहल के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान से जुड़ने और सुझाव साझा करने का आग्रह किया है।
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
*Janata Dal United (JDU) releases the first list of candidates for the Bihar Assembly Elections. pic.twitter.com/Zb2G7PZvv0
— ANI (@ANI) October 15, 2025
महिला विश्व कप: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द, भारत को फायदा या नुकसान?
तालिबान विदेश मंत्री ने किसका हाथ दबाया? दिल्ली के वीडियो में दिखा राज !
अनाज की बोरी लेकर शिवराज के घर पहुंचे जीतू पटवारी, किसानों संग की फसलों की मांग, भाजपा ने साधा निशाना
मछली की ऑस्कर-विनिंग एक्टिंग देख दर्शक हुए लोटपोट!
पाक ने जरा देर की होती तो... सेना के अंदर की बात, ऑपरेशन सिंदूर कितना था खतरनाक
Apple ने दिया धोखा! iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज हुआ पिंक... सोशल मीडिया पर मची हाहाकार
पंकज धीर के बाद दिग्गज अभिनेत्री मधुमती का निधन, अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि
अफगानिस्तान में बेदम शहबाज शरीफ की सेना, पाकिस्तान ने कतर और सऊदी अरब से मांगी मदद
बुराड़ी में नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का पर्दाफाश, 25,000 ट्यूब जब्त!
हॉट माइक पर खुली ट्रंप-सुबियांतो की गुप्त बात, दुनिया हुई हैरान!