काले बाल और दाढ़ी में स्वदेश लौटे विराट कोहली, नया लुक हुआ वायरल
News Image

विराट कोहली इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। वह मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंचे।

अब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना होंगे, जहां मेजबान टीम के साथ तीन एकदिवसीय और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

विराट कोहली को वनडे टीम में चुना गया है। वह पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

विराट कोहली का नया लुक सामने आया है। कुछ महीने पहले इंग्लैंड में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी दाढ़ी सफेद दिख रही थी।

स्वदेश वापसी की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस ने टिप्पणियां की हैं - किंग आ गया है।

वीडियो में वह सफेद जूते, सफेद पैंट और काली शर्ट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है। उनके बाल और दाढ़ी काले रंग में रंगे हुए हैं। वह कानों में ईयरबड लगाए और कंधे पर काला बैग लटकाए एयरपोर्ट से बाहर गाड़ी में बैठते दिखे।

विराट कोहली अब पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दो बच्चों के साथ इंग्लैंड में बस गए हैं। इस साल जून में आईपीएल में आरसीबी की खिताबी जीत के बाद वह इंग्लैंड चले गए थे। अब चार महीने बाद वह स्वदेश लौटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

दोनों आखिरी बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखे थे, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। आईपीएल के बाद दोनों दिग्गज किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा वनडे एडिलेड में 23 अक्टूबर को होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शर्मनाक! मालिक चलाता रहा फ़ोन, तड़प-तड़प कर मर गया कर्मचारी

Story 1

मेलोनी पर अभद्र टिप्पणी: ट्रंप, एर्दोगन की हरकत से लोगों को याद आए मोदी

Story 1

प्रिंस ने तोड़ी माही की पुरानी परंपरा, सीरीज जीतने के बाद भी निशाने पर शुभमन गिल

Story 1

क्या रोहित और कोहली खेलेंगे 2027 का विश्व कप? गंभीर ने दिए हर सवाल के जवाब

Story 1

शुभमन गिल ने तोड़ी धोनी की परंपरा? जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद किसे मिली ट्रॉफी!

Story 1

बोकारो में मानवता शर्मसार: कांग्रेस नेता ने मां-बेटे को 15 महीने बंधक बनाकर रखा

Story 1

राहुल-खरगे से भेंट किए बिना तेजस्वी पटना लौटे; महागठबंधन में सीट बंटवारा 1-2 दिन में!

Story 1

मैथिली ठाकुर का सियासी सुर : क्या दरभंगा से छेड़ेंगी चुनावी राग?

Story 1

बड़े हमले में भी VIP को खरोंच तक नहीं आने देते ब्लैक कैट NSG कमांडो!

Story 1

देश को मिला ऊर्जा का महासागर ! अंडमान में गैस मिलने से बदलेगी हिंदुस्तान की तस्वीर