साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है। लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता और हास्य कलाकार राजू तालिकोटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे 62 वर्ष के थे। राजू अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाते थे।
राजू तालिकोटे अपनी आगामी कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के लिए उडुपी में थे। इस फिल्म में शाइन शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दो दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद राजू को कंधे में तेज दर्द महसूस हुआ और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार राजू को पहले भी दो से तीन बार हार्ट अटैक आ चुके थे, और इस बार आया तीसरा अटैक घातक साबित हुआ।
राजू तालिकोटे के निधन से फिल्म यूनिट स्तब्ध है। अभिनेता शाइन शेट्टी ने कहा कि, राजू सर बिल्कुल सामान्य थे, दो दिन तक उन्होंने शूटिंग की और सब कुछ ठीक चल रहा था। हमें अंदाजा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है।
सोशल मीडिया पर राजू के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी यादगार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
कर्नाटक के विजयपुरा में जन्में राजू तालिकोटे ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 2009 में फिल्म मनसरे से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। राजधानी , मैना , अलेमारी , लाइफ इज दैट और टोपीवाला जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया।
राजू ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 में भी हिस्सा लिया था।
राजू तालिकोटे की मौत से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ काम करने वाले कलाकार और उनके फैंस उनकी कमी को महसूस कर रहे हैं।
*ಹಿರಿಯ ರಂಗ ಕಲಾವಿದ ಮತ್ತು ಜನಪ್ರಿಯ ಚಲನಚಿತ್ರ ಹಾಸ್ಯ ನಟ ರಾಜು ತಾಳಿಕೋಟೆ ಅವರ ನಿಧನ ವಾರ್ತೆ ಕೇಳಿ ಅತೀವ ದುಃಖವಾಯಿತು. ಉತ್ತರ ಕರ್ನಾಟಕದ ಹಳ್ಳಿಗಳಲ್ಲಿ ನಾಟಕಗಳ ಮೂಲಕ ಬಹುಪಾಲು ಬದುಕನ್ನು ಜನರನ್ನು ರಂಜಿಸುವುದರಲ್ಲಿಯೇ ಕಳೆದ ಅವರ ಸೇವೆ ಮರೆಯಲಾಗದು. ಭಗವಂತನು ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿ ನೀಡಿ, ಅವರ ಕುಟುಂಬ ಮತ್ತು ಅಭಿಮಾನಿಗಳಿಗೆ ಈ ನೋವನ್ನು… pic.twitter.com/5mxLoSCg6t
— DK Suresh (@DKSureshINC) October 13, 2025
इंडोनेशिया में पत्नी की अदला-बदली: पति ने गाय और पैसे लेकर प्रेमी को सौंपी!
गाजा के नाम पर पाकिस्तान में बवाल, TLP चीफ को लगी गोली!
रोहित शर्मा ने जीता दिल, श्रेयस अय्यर की ट्रॉफी के सम्मान में किया ऐसा काम
तेजस्वी यादव तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, 15 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा!
करवा चौथ: लोको पायलट पति को छुट्टी नहीं मिली, पत्नी ने स्टेशन पर ही तोड़ा व्रत!
बाज का हमला, कुत्ते ने सिखाई हिम्मत की मिसाल!
जब जरूरत थी तो गिड़गिड़ा रहे थे : वादाखिलाफी से नाराज राजभर का बीजेपी पर तीखा हमला
सलमान का अभिनव पर पलटवार: मेरे साथ आमिर-शाहरुख को भी लपेटा!
बिहार चुनाव 2025: NDA उम्मीदवारों की घोषणा फिर टली, क्या है अंदर की बात?
मैदान में सिराज की आग, दर्शक दीर्घा में कोहली के छोले भटूरे!