बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगी।
महागठबंधन की ओर से RLJP को केवल चार सीटों का प्रस्ताव दिया गया था। पार्टी नेतृत्व ने इसे अपर्याप्त और अस्वीकार्य बताया। इसी मुद्दे पर रविवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास पर आपात बैठक बुलाई गई थी।
सूत्रों के अनुसार, RLJP अब नए राजनीतिक विकल्पों की तलाश में है। खबर है कि पार्टी के नेता AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद के संपर्क में हैं। इन तीनों दलों के बीच बिहार में गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।
पारस ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आने वाले दिनों में RLJP अपनी अगली रणनीति की औपचारिक घोषणा कर सकती है।
पशुपति पारस की RLJP और ओवैसी की AIMIM के बीच अगर गठबंधन होता है, तो बिहार में दलित (D) और मुस्लिम (M) वोटों का नया समीकरण उभर सकता है। चुनाव से ठीक पहले यह गठबंधन NDA और महागठबंधन दोनों की रणनीति को प्रभावित करेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
पशुपति पारस की पार्टी को लालू यादव ने राजद में विलय होने का प्रस्ताव दिया था। इस वजह से पार्टी के संसदीय दल के नेता सूरजभान सिंह अपने परिवार के साथ राजद में शामिल होने वाले थे। मोकामा सीट से वीणा देवी अनंत सिंह को चुनौती देने वाली थीं।
RLJP के महागठबंधन में शामिल नहीं होने के निर्णय से यह साफ हो गया है कि अब सूरजभान सिंह राजद में शामिल नहीं होंगे।
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका — पशुपति पारस की RLJP ने गठबंधन से किनारा किया।#BiharElections2025 #RLJP #Mahagathbandhan #PashupatiParas pic.twitter.com/uTIEEFmKvh
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 12, 2025
सूरजपुर: कोयला खदान में चोरी करने घुसे चोर, सुरक्षाकर्मियों ने सुरंग में किया बंद, 24 घंटे बाद रेस्क्यू
कफ सिरप कांड के बाद नया नियम: अब तैयार दवाओं में DEG और EG टेस्ट अनिवार्य!
बुमराह की तूफानी गेंद से उड़े स्टंप, बल्लेबाज क्लीन बोल्ड!
ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी का बड़ा बयान, बीजेपी और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना!
चल नहीं सकता, फिर भी घुटनों पर बैठकर किया प्यार का इजहार, नम हुईं प्रेमिका की आंखें!
केएल राहुल का मैदान पर ड्रामा! खिलाड़ी जाने लगे थे ड्रेसिंग रूम, अंपायर ने रोका
शहबाज-मुनीर शर्म से पानी-पानी! हमला होते ही दुम दबाकर भागी पाकिस्तानी फौज, वीडियो आया सामने
पटना एयरपोर्ट पर दीवाली-छठ की सौगात: दिल्ली-बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें शुरू!
कुलदीप यादव का कहर: वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइव विकेट हॉल से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
25 साल पहले लगाए पेड़ के कटने पर बिलख पड़ी 90 वर्षीय महिला, दो गिरफ्तार