केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर स्वदेशी नेविगेशन ऐप Mappls के लॉन्च की घोषणा की है। इस ऐप को स्वदेशी कंपनी MapmyIndia ने तैयार किया है।
Mappls में गूगल मैप्स के सभी फीचर्स मौजूद हैं। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स सड़कों की स्थिति, रूट्स पर मिलने वाले पेट्रोल पंप, ढाबा और जंक्शन पॉइंट्स आदि के बारे में पोस्ट भी कर सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने लोगों से इस ऐप को इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, साथ ही वेबसाइट के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।
अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा किए गए 69 सेकंड के वीडियो में ऐप के फीचर्स की जानकारी दी गई है। इसमें दिखाया गया है कि अंडरपास और ओवरब्रिज आने पर 3डी जंक्शन व्यू बन जाता है, जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है। ओवरब्रिज और अंडरपास में सही लेन चुनने में होने वाली दिक्कत को Mappls में दूर किया गया है।
मल्टी स्टोरी बिल्डिंग या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आने पर Mappls में यह जानकारी मिलेगी कि किस फ्लोर पर कौन सी दुकान है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि Mappls पहले से ही भारतीय कार कंपनियों में प्री-इंस्टॉल्ड होगा, जिसे यूजर्स नेविगेशन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
रेलवे में भी इस मैप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही भारतीय रेलवे और MapmyIndia के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसके बाद इसकी GIS तकनीक को रेलवे में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Mappls में नेविगेशन के अलावा लोकेशन पिन और पोस्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। मैप में किसी भी दिक्कत और गलत जानकारी को भी ठीक करने का विकल्प मिलेगा।
Mappls में हाइब्रिड मैप, नाइट मोड, ग्रे मोड, सबलाइम ग्रे, डार्क क्लासिक व्यू जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।
Swadeshi ‘Mappls’ by MapmyIndia 🇮🇳
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 11, 2025
Good features…must try! pic.twitter.com/bZOPgvrCxW
ये आउट है, ड्रामा करेगा! रमीज राजा ने माइक बंद करना भूला, बाबर आज़म का उड़ाया मज़ाक
WWE रिंग बना क्रिकेट का मैदान: रोमन रेंस ने बैट से की धुनाई, वीडियो वायरल
चारमीनार के पास पहियों पर टाइम बम : LPG सिलेंडर का खुलेआम इस्तेमाल, वायरल वीडियो से हड़कंप
ट्रेन में सीट के लिए खूनी संघर्ष: पहले पैर पर काटा, फिर टांग पकड़कर खींचा!
इजरायल के नाम पर पाकिस्तान में बवाल: तहरीक-ए-लब्बैक का विरोध प्रदर्शन
केबीसी 17 के मंच पर बच्चे की बदतमीजी, अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान!
BSF एयर विंग में इतिहास: भावना चौधरी बनी पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर!
छत पर चादर में पड़ोसी के साथ लेटा था बेटा, तभी आई मम्मी, लड़की भागी, लड़का पिटा!
KBC 17 में बच्चे की बदतमीजी से भड़के अमिताभ बच्चन के फैंस!
BSNL का धमाकेदार ऑफर: 3 दिन में खत्म, बचत का मौका न चूकें!