छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से 5 लाख महिलाओं के नाम कटने पर हंगामा, कांग्रेस ने बीजेपी से पूछा सवाल
News Image

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना अब राजनीतिक विवादों में घिर गई है। नारी सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई इस योजना में पिछले कुछ सालों में लगभग 5 लाख महिलाओं को लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

यह योजना, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में रायपुर से की थी, के तहत शुरू में 70.12 लाख महिलाओं के खाते में 655.57 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसे राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में गिना जाता था।

2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने 21 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था। इस साल अक्टूबर में गृह मंत्री अमित शाह ने योजना की 20वीं किश्त जारी की, लेकिन इसका लाभ केवल 64.94 लाख महिलाओं को ही मिला। लगभग 5 लाख महिलाओं के नाम इस सूची से गायब थे।

महतारी वंदन योजना में लाभार्थियों की संख्या में आई इस कमी के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने योजना शुरू की थी, तो पहली किश्त में 70 लाख महिलाओं को पैसे मिले थे, लेकिन 20वीं किश्त में 5 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ धोखा बताया।

कांग्रेस ने सरकार से यह मांग की है कि जिन महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उसकी लिस्ट सार्वजनिक की जाए। उनका आरोप है कि कई जरूरतमंद महिलाओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लाइव मैच में दर्दनाक हादसा , खिलाड़ी व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर!

Story 1

रोमन रेंस का घमंड चकनाचूर! Crown Jewel में शर्मनाक हार, भाई बना बेइज्जती का कारण

Story 1

दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगी ठंड? 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

Story 1

अमेरिका: सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 19 लापता, कई मौतों की आशंका

Story 1

दीपिका के 8 घंटे के वर्क टाइम विवाद के बीच, अक्षय कुमार के काम करने के घंटों का अभिषेक बच्चन का पुराना वीडियो वायरल!

Story 1

नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ा उलटफेर!

Story 1

चोट लगी, पर कैच नहीं छोड़ा! साई सुदर्शन का अद्भुत प्रदर्शन

Story 1

WWE रिंग बना क्रिकेट का मैदान: रोमन रेंस ने बैट से की धुनाई, वीडियो वायरल

Story 1

कोई घुसपैठ कर रहा है तो आप मंत्री हैं, रोकते क्यों नहीं... : ओवैसी का शाह पर पलटवार!

Story 1

आप महान हैं : ट्रंप ने दोस्त मोदी को भेजा दिल छू लेने वाला उपहार