नेपाल में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सटे नेपाली जिला बांके के कुछ इलाकों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़पें हुई थीं।
इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इसी विरोध में अब नेपाल के जेन-जेड ने एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद से नेपाल में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
नेपाल की अंतरिम सरकार स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। सरकार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद कार्रवाई करते हुए अवैध इस्लामी ढांचों को ध्वस्त किया था, लेकिन जेन-जेड इससे संतुष्ट नहीं थे।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा से नेपाल के जेन-जेड एक बार फिर भड़क गए। जेन-जेड गुटों ने गुस्से में एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उन्होंने एक कार में पहले आग लगाई और फिर जेसीबी से कुचलकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
सरकार और पुलिस ने उचित कार्रवाई का वादा करते हुए जेन-जेड गुटों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि बांके जिले में नवरात्रि के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस दौरान सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के एक युवक की हत्या की झूठी अफवाह फैली।
इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पत्थरबाजी की। इसके बाद दोनों समुदायों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
बांके के एसपी अंगूर जीसी ने बताया कि झड़प के पीछे हत्या की अफवाह थी। जुलूस के दौरान जानबूझकर गलत अफवाह फैलाई गई, जिसके चलते जिले के तीन प्रमुख स्थानों पर झड़पें हुईं। दूसरे समुदाय के लोगों ने घरों की छतों से विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी की, जिससे 20 से अधिक श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए।
*🚨 Nepal: Following the attack on a Durga Visarjan procession, the Nepal govt has launched a crackdown, DEMOLISHING illegal Islamist structures.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 9, 2025
In a separate incident, angry Gen Z youths reportedly set a mosque on FIRE in RETALIATION. pic.twitter.com/6qoG95lNef
मेट्रो मैन: कौन हैं अश्विनी भिड़े, जिनकी तारीफ में पीएम मोदी से लेकर आनंद महिंद्रा तक हुए कायल?
कुछ कदम चले और गिरे... दिल्ली पुलिस ASI की हार्ट अटैक से मौत!
शनि का साया: एक शख्स, तीन स्कूटर टक्करें!
WWE क्राउन ज्वेल 2025: रोमन रेंस, जॉन सीना समेत दिग्गजों का महासंग्राम!
हर्षित राणा टीम बस में नहीं, BMW कार से क्यों पहुंचे गौतम गंभीर के घर? जानिए क्या है सच
किस्मत का मारा: पहले मम्मी के मगरमच्छ ने, फिर पापा की परी ने ठोका!
जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 51 नामों का एलान
ऋचा घोष का ऐतिहासिक कारनामा: महिला विश्व कप में रचा अभूतपूर्व इतिहास!
खालिस्तानी चरमपंथ पर ब्रिटिश पीएम से मोदी की दो टूक: लोकतंत्र में कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं
पर्यटन का महाकुंभ: MP ट्रैवल मार्ट 2025 से मध्यप्रदेश बनेगा विश्वस्तरीय मंच