मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा है कि प्रतिबंधित कफ सिरप के इस्तेमाल से जुड़े किसी भी दोषी को उनकी सरकार नहीं बख्शेगी। तमिलनाडु की दवा कंपनी के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार मानवीय और प्रशासनिक आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री यादव ने नागपुर के अस्पतालों में इलाज करा रहे बच्चों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह प्रमाणित हो चुका है कि तमिलनाडु में बनी दवा के इस्तेमाल से बच्चों की मृत्यु हुई है। मध्य प्रदेश पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन दुर्भाग्यवश तमिलनाडु सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
उन्होंने तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर से दवा कंपनी की नियमानुसार जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने नागपुर स्थित AIIMS, न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती छिंदवाड़ा के बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने तमिलनाडु सरकार से नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। अब तक जांच में मैन्युफैक्चरिंग स्तर पर त्रुटि सामने आई है, जिसके कारण बच्चों को जीवन की क्षति हुई।
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु सरकार की रिपोर्ट आते ही मध्य प्रदेश सरकार ने इस कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया और दवा कंपनी के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मध्य प्रदेश सरकार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री यादव ने उन लोगों की आलोचना की जो इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि वे कौन लोग हैं जिन्होंने इस कंपनी को ड्रग लाइसेंस दिया, कैसे छोटी सी जगह पर फैक्ट्री संचालित है, बिना जांच के लाइसेंस कैसे रिन्यू किया गया और इस दवा कंपनी को दोबारा उद्योग लाइसेंस कैसे मिला। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को इन चीजों का अवलोकन करने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री यादव ने दोहराया कि मध्य प्रदेश के बच्चे और परिवार पीड़ित हैं। हमारे प्रदेश के बच्चों की मृत्यु हुई है और इस संवेदनशील मामले में मध्य प्रदेश सरकार किसी भी दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगी।
*आज नागपुर स्थित AIIMS, न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में उपचाररत छिंदवाड़ा के बच्चों का कुशलक्षेम जाना।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 9, 2025
चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली और बच्चों के परिजनों से चर्चा की।
राज्य सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। अधिकारियों को निर्देश दिए… pic.twitter.com/PlpMHJRAEW
तमिलनाडु के लिए शर्मनाक! कफ सिरप कांड पर बीजेपी का DMK पर हमला, ऑडिट की मांग
पिछले जन्म का बदला! सांड ने शख्स को उठा-उठाकर पटका, वीडियो वायरल
रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया के लिए कब होंगे रवाना? तारीख आई सामने, जानिए पहले वनडे की डिटेल
मौत को छूकर गुजरी कार: हिमाचल में लैंडस्लाइड का डरावना मंजर!
हंगरी के लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल, भारतीय मूल के सलमान रुश्दी चूके
मैडोना के सामने सैफ अली खान की हरकत, उठकर चली गईं हॉलीवुड सिंगर!
खालिस्तानी चरमपंथ पर ब्रिटिश पीएम से मोदी की दो टूक: लोकतंत्र में कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं
ममता की मूरत बना नन्हा बेटा! गर्भवती मां के लिए जो किया, देखकर पिघल जाएगा दिल
डंगनिया में चोरों का आतंक, कपड़ों की दुकान से 80 हजार और मोबाइल उड़ाए!
विनाश नजदीक है! मरे मोर के पंख नोचते लोग, वीडियो देख दहल जाएगा दिल