AC कोच में बिना टिकट यात्रा, TTE से बहस: वायरल वीडियो वाली महिला टीचर बिहार की नहीं, जानिए सच्चाई
News Image

एक एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बिना टिकट यात्रा करते हुए TTE से बहस करती हुई दिखाई दे रही है। शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि महिला बिहार में सरकारी टीचर है, लेकिन अब इस मामले की सच्चाई सामने आई है।

वीडियो में, TTE लगातार महिला से टिकट दिखाने के लिए कह रहा है, जबकि महिला TTE पर परेशान करने का आरोप लगा रही है। TTE कहता है, बिहार सरकार की सरकारी मास्टर हैं। फिर भी आप टिकट नहीं लेती हैं। चलती बिना टिकट के हो।

कुछ देर बहस के बाद, महिला अपनी सीट से उठकर चली जाती है। इसके बाद, एक और वीडियो सामने आता है जिसमें महिला स्टेशन पर TTE से बहस करती नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने परिजनों को स्टेशन पर बुलवा लिया और उनके साथ मिलकर TTE को धमकाया। एक वीडियो में वो यह कहती सुनाई पड़ रही है कि- अबकी धरा गईल त मूरी काट देब...

यह घटना 18629 रांची एक्सप्रेस ट्रेन में हुई, जो रांची से गोरखपुर जा रही थी। शनिवार को भटनी से देवरिया के बीच एक महिला यात्री टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) से उलझ गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने महिला यात्री को देवरिया स्टेशन पर उतार लिया। बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में महिला पर जुर्माना भी लगाया गया।

स्टेशन पर महिला द्वारा TTE को धमकाने के मामले के बाद, TTE एसोसिएशन ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पूछा कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई। आरपीएफ ने जवाब में बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए पोस्ट प्रभारी देवरिया को निर्देश दे दिए गए हैं।

आरपीएफ ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला खुशबू मिश्रा है। उन्हें 18629 रांची एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट सफर करने के कारण 990 रुपए का चालान काटा गया था और उन्हें देवरिया स्टेशन पर उतरवा दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली है और बिहार में सरकारी टीचर है। फिलहाल, वह सीवान में तैनात है और वहीं से देवरिया जाने के दौरान TTE से उसकी बहस हुई थी। देवरिया पहुँचने पर उसने अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर स्टेशन पर हंगामा किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

WWE Crown Jewel में इन 3 सुपरस्टार्स को मिल सकता है धोखा!

Story 1

बिहार: बिना टिकट AC में शिक्षिका का हंगामा, TTE को दी मुड़ी काटने की धमकी!

Story 1

गिले-शिकवे खत्म! आजम से मिले अखिलेश, गले लगे और भर आईं आंखें

Story 1

डायलिसिस के दौरान दर्द से कराह उठे प्रेमानंद महाराज, वायरल वीडियो से भक्तों की आंखें हुईं नम

Story 1

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे से पहले चिराग पासवान का बड़ा दांव, पुराने फैसले को पलटा

Story 1

मसौढ़ी विधायक को टिकट देने पर RJD समर्थकों का हंगामा, लालू यादव की गाड़ी रोकी!

Story 1

बिग बॉस 19 में बरमूडा ट्रायंगल का तांडव, मालती ने तान्या को पूल में फेंका!

Story 1

ओडिशा: नदी में नहाती महिला को खींचकर ले गया मगरमच्छ, खौफनाक वीडियो वायरल

Story 1

ये पुरानी लंबी कार किसकी है? गौरव से भर उठा सोशल मीडिया

Story 1

अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा: क्या आजम खान के चलते सांसद नदवी की राह होगी कठिन?