लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज फिर वोट चोरों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने चुनाव आयोग (EC) पर हमला करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों को संरक्षण दे रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है। उन्होंने कर्नाटक के महादेवपुरा और महाराष्ट्र के राजुरा विधानसभा क्षेत्रों का हवाला देते हुए कहा कि वहां हजारों वोटों में हेरफेर की गई।
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक सीआईडी ने चुनाव आयोग को 18 महीनों में 18 पत्र भेजे हैं, जिसमें कुछ बुनियादी जानकारी मांगी गई है, जैसे कि फॉर्म भरने के डेस्टिनेशन आईपी, डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट और ओटीपी ट्रेल्स। राहुल ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग यह जानकारी क्यों नहीं दे रहा है, क्योंकि इससे पता चल जाएगा कि ऑपरेशन कहां किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है।
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इन आरोपों का खंडन करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। आयोग ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को जनता के किसी भी सदस्य द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है। आयोग ने यह भी कहा कि प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना कोई भी विलोपन नहीं हो सकता है।
आयोग ने बताया कि 2023 में, अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
राहुल गांधी ने कर्नाटक में अलंद का उदाहरण देते हुए कहा था कि किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था, लेकिन उसे और जिसका वोट हटाया गया था, दोनों को इस बारे में पता नहीं था।
राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की हताशा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे, लेकिन फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों को सत्यापित करने के लिए कहता है तो वो पीठ दिखाकर भाग जाते हैं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ...मैं ज्ञानेश कुमार पर इतना सीधा आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच चल रही है। कर्नाटक की CID ने चुनाव आयोग को 18 महीनों में 18 पत्र भेजे हैं, और उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बहुत ही… pic.twitter.com/jNebLKYUie
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025
15 लाख सैलरी, पर कैफे से 50 रुपये की कमाई: कंगना रनौत ने मंडी में सुनाया अपना दुखड़ा
बुर्ज खलीफा पर जगमगाए पीएम मोदी, दुबई में भी छाया 75वां जन्मदिन का रंग!
सुपर-4 का पेंच फंसा: क्या श्रीलंका होगा बाहर? बांग्लादेश की किस्मत अफगानिस्तान के हाथ!
अद्भुत! पेड़ से बनाई मोटरसाइकिल, इंजीनियर की कारीगरी देख दुनिया दंग
जैश कमांडर का सनसनीखेज खुलासा: पाक आर्मी चीफ ने ही सैनिकों को आतंकियों के जनाजे में भेजा था!
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन: सड़क पर अचानक आया मलबा, दलदल में फंसे वाहन
BSNL का धमाका! कम दाम में डेटा और वैलिडिटी का डबल डोज़
चाइना मास्टर्स 2025: सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी का जलवा कायम
डूसू चुनाव 2025: EVM में छेड़छाड़ का आरोप, NSUI ने ABVP पर साधा निशाना
महबूबा मुफ्ती, सज्जाद लोन और मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद, क्या हैं आरोप?