मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले 48 घंटों में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जानमाल की क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण पाँच लोगों की जान चली गई है। इनमें से तीन मंडी जिले के निहारी और दो सदर उपमंडल के पंडोहमोहालसुमा क्षेत्र से थे। दो लोग अभी भी लापता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर में राज्य में सामान्य से 136 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में अब तक 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
इस मानसून सीजन में अब तक 417 लोगों ने जान गंवाई है, 45 लापता हैं, और भारी वर्षा, बादल फटने और भू-स्खलन के कारण 4582 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
15,022 संरचनात्मक नुकसान दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1502 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और 6467 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। इसके अलावा 6316 गौशालाएं और 594 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी उपायुक्तों को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क संपर्क शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने और बागवानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए किया जा रहा है।
प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी की परियोजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एचपीएमसी को अपने संग्रहण केंद्रों से सेब ढुलाई के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा में बेघर हुए परिवारों को शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार रुपये मासिक किराया प्रदान किया जा रहा है।
सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए, किराया प्रदान करने की शर्तों में ढील देने पर विचार किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक बेघर लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
असुरक्षित भवनों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्हें शीघ्र ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उप मुख्य-सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरदीप सिंह बावा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न जिलों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
इस बार के मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश पर भारी कहर बरपाया है। तेज़ बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं ने हमारे कई अपनों को हमसे छीन लिया और अपार जन-धन की हानि हुई। हर उस परिवार के दु:ख में हम बराबर के साझेदार हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) September 17, 2025
आज मैंने सभी ज़िलों के… pic.twitter.com/VhN9hrHaam
योगी ने बताया मोदी को भारत की राजनीति का चमकता सूर्य
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का दुख खत्म क्यों नहीं होता! 4 दिन में PCB की फजीहत
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान
वडनगर से विश्व तक: कैसे बने नरेंद्र मोदी Modi is the Boss ?
पंजाब में बाढ़ के बाद बीमारियों से निपटने की कवायद तेज़, CM मान ने दिए सख्त निर्देश
नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई!
हर बार नया संकल्प: पीएम मोदी का जन्मदिन, राष्ट्र के लिए एक नया कदम
हम आतंकवादी नहीं, पाकिस्तान के लिए लड़े : जैश कमांडर का ज़हर उगलना
राशिद खान का जादू: बोल्ड कर बांग्लादेशी बल्लेबाज को दिखाए तेवर, वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन: सामान्य टिकट पर यात्रा से लेकर मां के निधन पर भी नहीं ली छुट्टी, नेताओं ने दी बधाई