प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा संगठन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रहा है। इस दौरान स्वच्छता अभियान से लेकर रक्तदान शिविरों तक का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में भाजपा के कई बड़े नेता माय मोदी स्टोरी साझा कर रहे हैं, जिसमें वे प्रधानमंत्री की देश सेवा के प्रति श्रद्धा से जुड़े अपने अनुभव बता रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी माय मोदी स्टोरी साझा की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि कैसे प्रधानमंत्री की मेहनत देखकर उन्हें हैरानी भी हुई और प्रेरणा भी मिली।
धामी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली को करीब से देखने का अवसर मिला है और उनके साथ बिताया हर पल अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का नया पाठ सिखाता है।
वाराणसी का एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक रात 1 बजे समाप्त हुई। सभी थके हुए थे, तभी प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, अभी एक ज़रूरी काम बाकी है।
सब एक-दूसरे को देखने लगे कि इतनी रात को अब और क्या काम है? तब उन्होंने सहज भाव से कहा, मेरे लोकसभा क्षेत्र में दिन में निरीक्षण करने से लोगों को असुविधा होती है। इसलिए मैं रात में ही विकास कार्य देखने निकलूंगा।
धामी ने बताया कि रात के सन्नाटे में, जब पूरा शहर सो रहा था, तब प्रधानमंत्री सड़कों पर थे। वे एक-एक परियोजना का जायजा ले रहे थे और हर विवरण पर ध्यान दे रहे थे।
समय बीतता गया... 3 बजे... फिर 4 बज गए। तब जाकर वे अपने कमरे में लौटे। लेकिन कहानी का सबसे अद्भुत पल यह था कि अगली सुबह 9 बजे, बैठक शुरू होते ही वे सामने थे - पूरी ऊर्जा, वही तेज़ नज़र, वही अडिग एकाग्रता। मानो उन्होंने रात में नींद नहीं, बल्कि देश की सेवा से ऊर्जा पाई हो।
उन्हें देखकर हम सबके मन में बस एक ही विचार आया, यही है सच्चा नेतृत्व। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री उपदेश नहीं देते, बल्कि उदाहरण बनकर जीते हैं। उनका जीवन सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व अनुशासन, प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा का नाम है।
*#MYMODISTORY
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 15, 2025
मुझे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की कार्यशैली को करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके साथ बिताया हर क्षण अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का नया पाठ सिखाता है।
ऐसा ही एक पल वाराणसी में मेरे दिल पर गहरी छाप छोड़ गया।
भाजपा शासित राज्यों के… pic.twitter.com/qYqW821Gzt
अकेले हाथी से भिड़ने में छूटे शेरों के पसीने, झुंड छोड़ भागे!
नेपाल में अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
हाथ ना मिलाने पर पाकिस्तान बौखलाया, एशिया कप के रेफरी को हटाने के लिए ICC से लगाई गुहार
नीतीश के मंत्री जीवेश मिश्रा पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, तेजस्वी ने की जेल भेजने की मांग
मुंबई में CM फडणवीस ने लॉन्च किए हुंडई के CSR प्रोजेक्ट, पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर
IND vs PAK: राष्ट्रगान के दौरान बजा जलेबी बेबी , पाकिस्तान हुआ शर्मसार
दोहा हमले के बाद ट्रंप का इजरायल को झटका, कतर को बताया अमेरिका का सहयोगी
डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025: क्या भारत की सेना बनेगी अजेय?
कभी गर्लफ्रेंड का पंगा, कभी फेवरेट स्टार का क्लेश... थिएटर में दर्शक ही करने लगे एक्शन!
एशिया कप 2025: भारत ने हाथ मिलाने से किया इनकार, आग बबूला हुए पाक कप्तान!