पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर आज (15 सितंबर) अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
सोमवार को मुंबई में भी भारी बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण महानगर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में बीती रात भर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद दादर, कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर जलभराव देखने को मिला। कई यात्रियों ने लोकल ट्रेन के 10 से 15 मिनट देरी से चलने की शिकायत की।
रविवार की देर रात को गरज-चमक के साथ मुंबई में झमाझम बारिश हुई, जो सुबह भी जारी रही। इससे किंग्स सर्कल, लालबाग, वर्ली, दादर, परेल, कुर्ला और अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।
मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर, पुणे, अहिल्यानगर और बीड जिलों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई के कई इलाकों में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बादल छाए रहने, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा वेधशाला में 134.4 मिलीमीटर, जबकि उपनगरों में स्थित सांताक्रूज वेधशाला में 73.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में महानगर में औसतन 111.19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पूर्वी उपनगरों में 76.46 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 74.15 मिलीमीटर बारिश हुई।
*Moderate to heavy rainfall occurred over coastal Maharashtra, East n Northeast India duirng 0830 hrs IST of Yesteday to 0530 hrs IST of today.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 15, 2025
Coastal Maharashtra: Colaba 88.2 mm
Jharkhand: Daltonganj 89 mm
Assam: North Lakhimpur 65 mm pic.twitter.com/25mCESjHjB
बालकनी पर फ्लाईओवर: नागपुर में NHAI का अजब कारनामा!
वायरल वीडियो: टीचर ने स्टूडेंट के साथ किया प्रैंक, खुद ही फंस गईं!
दोहा हमले के बाद ट्रंप का इजरायल को झटका, कतर को बताया अमेरिका का सहयोगी
ट्रेन के AC कोच में सिगरेट पीने पर मचा बवाल, वीडियो बनाने वाले पर भड़की लड़की!
बड़ी राहत: ITR फाइलिंग की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब 16 सितंबर तक भरें रिटर्न!
BMW से टक्कर मामले में महिला हिरासत में, हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज
एशिया कप: यूएई की जीत, भारत सुपर 4 में, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं!
पितृ पक्ष में दुर्गा प्रतिमा लाते ही भड़की आग, रायगढ़ में दैवीय प्रकोप?
मोदी ने नड्डा को क्यों कहा, विपक्ष का काम सिर्फ सदन तक सीमित नहीं होना चाहिए ?
एशिया कप: क्या फाइनल जीतने पर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेंगे सूर्यकुमार यादव, हैंडशेक के बाद चर्चा जोरों पर