पहलवान बजरंग पूनिया के पिता और कोच बलवान पूनिया का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से परिवार और चाहने वालों में शोक की लहर है।
बहू संगीता फोगट रियलिटी शो Rise and Fall में नजर आ रही थीं। दुखद खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत शो छोड़ दिया। उनका रोते हुए वीडियो सामने आया है। रेसलिंग जगत में मातम है।
बलवान पूनिया का निधन 11 सितंबर की शाम को हुआ। वह लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
बलवान पूनिया के निधन की खबर मिलते ही संगीता फोगट फूट-फूटकर रोने लगीं। वह उस समय Rise and Fall रियलिटी शो की शूटिंग कर रही थीं। उन्हें जैसे ही यह दुखद खबर दी गई, उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया। उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बलवान पूनिया के पार्थिव शरीर को हरियाणा के झज्जर जिले के खुड्डन गांव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके बड़े बेटे हरेंद्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में रेसलिंग जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
बलवान पूनिया खुद भी पहलवान रहे थे और उन्होंने ही अपने बेटे बजरंग को दांव-पेच सिखाए थे। उनके निधन पर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान और बबीता फोगट के पति विवेक सुहाग ने भी शोक जताया। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा समेत कई राजनीतिक नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया।
*Sangeeta Phogat Leaves Show
— Marco🆇 (@deepu808080) September 14, 2025
After Father s Demise 🥹❤️🩹
Stay strong girl 🥺❤️🩹@sangeetaphogat57
#akritinegi #pawansingh #riseandfall #sangeetaphogat #kubbrasait #akritinegi #Arjunbijlani #balisachin pic.twitter.com/I55g74xbb5
मुख्यमंत्री निवास में लक्ष्मी का आगमन: बछिया का नामकरण कमला
भारत-पाक मैच पर आक्रोश: हरीश रावत ने कड़े संदेश की उठाई मांग
भारत-पाक मुकाबले में दिखेगा अलग नज़ारा: टीम इंडिया का विरोध प्रदर्शन का प्लान
अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का बहिष्कार किया तो क्या होगा?
स्कूटी सवार बदमाश ने महिला का पर्स छीना, सीसीटीवी में कैद
भारत-पाकिस्तान मैच पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया: क्या खेल भावना पर भारी पड़ रहा है दुख?
मिनी पाकिस्तान बयान पर बवाल: कांग्रेस का रामभद्राचार्य पर हमला, भाजपा का दरवाजा खुला!
गोडसे ने महात्मा गांधी को क्यों मारा, सिलेबस से हटाने पर ओवैसी भड़के
बाहरी लोगों पर गुस्सा, मगर इंडियन फूड पर दिल हार गए प्रदर्शनकारी, लंदन में वायरल वीडियो!
हार्दिक का आउटस्विंगर कमाल, पहली गेंद पर सैम अयूब धराशायी!