मैनचेस्टर में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला एकतरफा रहा. इंग्लैंड ने 300 से अधिक रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 158 रनों पर समेट दिया.
मैच में हैरी ब्रूक का एक अतरंगी छक्का खूब चर्चा में रहा. उन्होंने लिजाड विलियम्स की गेंद पर जमीन पर लेटकर छक्का जड़ा.
यह वाकया इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में हुआ. लिजाड विलियम्स ने ब्रूक को ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ की गेंद डाली.
ब्रूक ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर स्क्वॉयर लेग की तरफ दर्शनीय छक्का जड़ा. शॉट खेलते हुए वो जमीन पर गिर पड़े, लेकिन गेंद सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए रुकी.
145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले बॉलर के खिलाफ इस तरह का शॉट लगाना आसान नहीं है. इसीलिए हैरी ब्रूक के इस रैम्प शॉट की तारीफ हो रही है.
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए. फिल सॉल्ट ने 141 रनों की शानदार पारी खेली. हैरी ब्रूक ने भी 21 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 146 रनों से जीता.
(ट्विटर वीडियो एम्बेड) Pack it in Harry Brook 🤣 pic.twitter.com/49U7WdDktF— England Cricket (@englandcricket) September 12, 2025
यह भी उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 300 रनों का स्कोर बनाया, ऐसा करने वाली वे पहली टीम बन गई हैं.
Pack it in Harry Brook 🤣 pic.twitter.com/49U7WdDktF
— England Cricket (@englandcricket) September 12, 2025
क्या एशिया कप में भी पाकिस्तान से खेलने से इनकार करेंगे भारतीय सितारे? सोशल मीडिया पर छाया #BoycottIndvsPak
सॉल्ट का तूफ़ान, इंग्लैंड ने टी20 में 300 पार कर रचा इतिहास!
चार्ली किर्क की हत्या के बाद पत्नी एरिका का भावुक बयान: वे एक शहीद का ताज पहनेंगे
वायरल वीडियो: क्या नेपाल में लगे भारत माता की जय के नारे? सच्चाई जानिए
नागपुर में NHAI का अजूबा! फ्लाईओवर निकला घर की बालकनी के बगल से, वीडियो देख हैरान
ओलंपिक की दावेदारी के लिए पाकिस्तान से एशिया कप में खेल रहा है भारत? सामने आई अंदर की बात!
जहरीला मांबा, बाज और शेरनी: जंगल में मौत का त्रिकोण!
बुलंदशहर जेल में कैदी की रील वायरल: छह महीने में तीसरा मामला, प्रशासन पर सवाल!
मणिपुर में अचानक क्यों बदला पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर प्लान, सड़क मार्ग से तय किया सफर?
सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या बनेगी सोलर सिटी , योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना