भाजपा सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी ने उत्तराखंड के चार धाम यात्रा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निर्माण कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर हो रही जंगलों की कटाई पर दुख व्यक्त किया है।
मेनका गांधी का कहना है कि, मुझे लगता है भगवान भी चार धाम से भाग गए हैं। चार धाम यात्रा मार्ग पर डेवलपमेंट के नाम पर कंक्रीटीकरण किया जा रहा है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, पिछले साल हेमकुंड में 700 जानवर गिरे थे। कौन भगवान टिकेगा इसमें? जिन जगहों पर घास के मैदान थे, फूल थे और ऐसा लगता था कि हम स्वर्ग पहुंच गए हैं, अब जब हम वहां जाते हैं, तो हमारा दिल टूट जाता है।
मेनका गांधी ने यह बात इसलिए कही, क्योंकि चार धाम यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्य के लिए बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है। इसका विरोध पर्यावरणविदों, स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों द्वारा किया जाता रहा है।
बताया जा रहा है कि यह परियोजना पर्वतीय क्षेत्रों के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है, भूस्खलन का खतरा बढ़ा सकती है और पर्यावरण पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। साथ ही स्थानीय समुदायों के पारंपरिक तरीकों को भी खतरा हो सकता है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर कंक्रीटीकरण से भारी मात्रा में पेड़ों की कटाई की जा रही है। इससे प्राकृतिक भूभाग को बदला जा रहा है, जिससे भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है।
पर्वतीय क्षेत्रों का नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र कंक्रीटीकरण से बुरी तरह प्रभावित होता है, जिससे वहां रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए खतरा पैदा होता है।
कंक्रीटीकरण को लेकर नागरिकों और पर्यावरण समूहों ने जमकर विरोध किया है। उनका मानना है कि यह परियोजना हानिकारक और अवैध है, जिसके खिलाफ उन्होंने अदालत में याचिकाएं दायर की हैं और कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Animal rights activist & BJP leader Maneka Gandhi says, Mujhe lagta hai bhagwan bhi bhaag gaye hai Char Dhamo se... Last year, 700 animals fell from Hemkund. Kaun bhagwan tikega isme? ... The places where there were meadows, flowers, and it felt… pic.twitter.com/gJbnHMcjgi
— ANI (@ANI) September 13, 2025
बुलंदशहर जेल में कैदी की रील वायरल: छह महीने में तीसरा मामला, प्रशासन पर सवाल!
Nothing Ear 3 का पूरा डिजाइन सामने, मिलेगा खास Talk बटन
कुतुब मीनार से भी ऊंचा! मिजोरम में रेल क्रांति, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
कैसे पकड़ा गया चार्ली किर्क का हत्यारा ? FBI की वो रणनीति
सभी नक्सलियों के शव बरामद, AK-47 सहित 10 घातक हथियार भी मिले
बायोमेट्रिक उपस्थिति में बाधा, आयोग का आश्वासन - परीक्षा पर नहीं पड़ेगा असर
बारिश में भी रुके नहीं PM मोदी, 65 KM सड़क मार्ग से तय कर पहुंचे मणिपुर, कहा - मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं
अस्पताल में बिस्तर पर लेटे दिखे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, यूजर्स बोले- जान जाए पर...
राजस्थान को केंद्र से बड़ी सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली से लौटे
IND vs PAK मैच पर सस्पेंस खत्म: अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान