PM मोदी के जन्मदिन पर धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत; लाडली बहनों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त बीमा
News Image

झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बहनों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 17 सितंबर को धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश को पीएम मित्रा पार्क की सौगात देने आ रहे हैं। यह पार्क मालवांचल सहित पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलेगा।

इस सम्मेलन में, मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 28वीं किश्त के रूप में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इसके अतिरिक्त, 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ रुपये और 31 लाख से अधिक बहनों को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये अंतरित किए गए।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर को, धार जिले से स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान की शुरुआत कर देश की बहनों को पोषण और स्वास्थ्य की सौगात दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बहनों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क बीमा प्रदान किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प और सरकार की प्रतिबद्धता है कि बहनों के जीवन में कष्ट न आए।

पीएम मोदी द्वारा 17 सितम्बर को कपास उत्पादक किसानों को पीएम मित्र पार्क की सौगात दी जा रही है। इसके साथ ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत भी की जायेगी। स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत बहनों की सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। धार-झाबुआ को उद्योग एवं रोजगार से जोड़कर इसके विकास की नई आधारशिला रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितम्बर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHCs) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि उन्हें बेहतर पहुँच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और आवश्यक जागरूकता मिल सके। यह कदम एक स्वस्थ भारत और सशक्त परिवारों के निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर बिजली, पानी और सिंचाई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश में 5 लाख समूहों के माध्यम से 65 लाख बहनें जुड़ी हैं। झाबुआ में 2 लाख बहनें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रही हैं। दिव्यांग भाई-बहनों को लगभग 320 करोड़ राशि का लाभ दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रेसलमेनिया का ऐतिहासिक ऐलान: 43 सालों में पहली बार WWE पहुंचेगा सऊदी अरब!

Story 1

मणिपुर जा रहे हैं, लेकिन असल मुद्दा वोटचोरी : पीएम मोदी के दौरे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Story 1

मौत से जूझ रही बहन से मिला भाई, बोली - तू पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनना!

Story 1

पैगंबर पर टिप्पणी से उत्तर प्रदेश में बवाल, थाने का घेराव, पुलिस ने खदेड़ा

Story 1

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री

Story 1

Asia Cup 2025: ये तो DRS की भी भयंकर ​बेइज्जती है, पाकिस्तानी बल्लेबाज की हरकत आप भी देखिए

Story 1

बिग बॉस 19: नागिन बनकर डस लेंगी, अक्षय कुमार ने कुनिका सदानंद के लिए क्यों कही इतनी बड़ी बात?

Story 1

मजाक-मजाक में लोन देने वाली बैंक कर्मी की लगा दी वाट, वायरल वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी!

Story 1

जहरीला मांबा, बाज और शेरनी: जंगल में मौत का त्रिकोण!

Story 1

दलीप ट्रॉफी फाइनल: राठौड़ का दोहरा शतक, पाटीदार ने भी जमाया रंग!