विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की भोजपुरी में ब्रीफिंग, सोशल मीडिया पर धूम!
News Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बार भोजपुरी में मॉरीशस के लोगों को संबोधित किया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी। उन्हें आमतौर पर हिंदी या अंग्रेजी में ब्रीफिंग करते देखा जाता है।

दरअसल, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को बनारस में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई।

इस मौके पर भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए रणधीर जायसवाल ने भोजपुरी में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, नमस्कार सब लोगन के, गंगा घाट से बनारस और अस्सी घाट से, खासकर हमनी के परिवार जो मॉरीशस मे रह ता।

एमईए प्रवक्ता की इस भोजपुरी ब्रीफिंग को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए जायसवाल ने कैप्शन दिया, भारत - मॉरीशस रिश्ते में एक नया अध्याय। सुनिए भोजपुरी में!

इस वीडियो को अब तक 95 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और करीब 687 लोगों ने इसे री-ट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर लोग भोजपुरी में जायसवाल के बोलने की प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि आगे भी भोजपुरी में इसी तरह की ब्रीफिंग होनी चाहिए।

एक यूजर ने कहा, रणधीर जायसवाल जी को भोजपुरी में सुनना हमेशा अच्छा लगता है। मॉरीशस से नमस्ते। सर, आप भोजपुरी बहुत अच्छी बोलते हैं।

एक अन्य यूजर ने कहा, देसी स्टाइल में अपडेट्स सुनकर काफी खुशी हुई। इस तरह की ब्रीफिंग अन्य भाषाओं में भी होनी चाहिए। इस बदलाव का स्वागत होना चाहिए।

मॉरीशस के पीएम आठ दिनों के भारत दौरे पर आए हैं। मॉरीशस में बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषा-भाषी लोग रहते हैं। अंग्रेज बड़ी संख्या में यूपी और बिहार से लोगों को मजदूरी के लिए मॉरीशस ले गए। मॉरीशस के विकास में भोजपुरी भाषियों का बड़ा योगदान है। मॉरीशस के पीएम की जड़ें भी बिहार से हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत-पाक मैच से पहले अफरीदी का ज़हर: पैदा होने से साबित कर रहे हिंदुस्तानी हैं

Story 1

क्या हुआ डोनाल्ड ट्रंप को? 9/11 समारोह में दिखा चेहरा, स्ट्रोक की आशंका!

Story 1

सनातन का अपमान और विशेष धर्म का सम्मान? लालू की दरगाह यात्रा पर भड़के यूजर, BJP ने भी घेरा

Story 1

एक छड़ी, नौ पुस्तकें, अटूट विश्वास: मिराई में तेजा सज्जा की विजयी वापसी!

Story 1

एशिया कप से पहले अफरीदी का ज़हर! भारत पर फिर साधा निशाना

Story 1

रन मशीन बने कप्तान रजत पाटीदार, दलीप ट्रॉफी फाइनल में जड़ा शानदार शतक!

Story 1

चौंकाने वाला वीडियो: चार्ली किर्क पर गोली चलाकर शूटर छत से कूदा!

Story 1

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मिटाया पाकिस्तान का नाम, भारत-पाक मैच से पहले मचा बवाल!

Story 1

AI बना मंत्री: अल्बानिया का भ्रष्टाचार रोकने का अनोखा प्रयोग

Story 1

कहीं देश में न छिड़ जाए गृह युद्ध: बीजेपी विधायक के बयान से विवाद