रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के न्यूज लेटर पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
शर्मा ने कहा, मैं उन सभी विपक्षी लोगों से पूछना चाहता हूं कि वोट चोरी से उनका क्या मतलब है? एक तरफ राहुल गांधी मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताते हैं, और दूसरी तरफ जब मतदाता सूची में सुधार हो रहा है, तो वे उसका विरोध कर रहे हैं। उनकी दोनों बातों में विरोधाभास है।
इससे पहले, कबीरधाम जिले में प्रदेश की पांचवीं क्षेत्रीय विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए शर्मा ने कहा कि यह प्रयोगशाला कई वारदातों को सुलझाने में मददगार साबित होगी। कबीरधाम में स्थापित यह आधुनिक फोरेंसिक प्रयोगशाला हत्या, डकैती, बलात्कार, साइबर क्राइम, नशीले पदार्थों की तस्करी और आर्थिक अपराधों को सुलझाने में मदद करेगी। गंभीर मामलों की जांच वैज्ञानिक पद्धति से और तेजी से हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में मौजूद उच्च तकनीकों से डीएनए, खून, बाल, फिंगर प्रिंट, हथियार, बारूद, रेशे और नशीले पदार्थों की गहराई से जांच की जा सकेगी। इससे पुलिस विवेचकों को रिपोर्ट प्राप्त करने में होने वाली देरी खत्म होगी और अदालतों में समय पर रिपोर्ट पेश कर दोषियों को जल्द सजा दिलाना संभव हो सकेगा।
शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वैज्ञानिक सोच को अपनाना समय की मांग है। राज्य की सभी प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है ताकि न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब राज्य की प्रयोगशालाएं केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेंगी। ये आबकारी, वन विभाग और केंद्रीय एजेंसियों के मामलों की जांच में भी सहयोग करेंगी।
*#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, वे इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं?... यह दुर्भाग्यजनक है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के न्यूज लेटर पर उन्होंने कहा, मैं… pic.twitter.com/SghQxyZ3pz
अल्काराज का दबदबा! सिनर को हराकर जीता यूएस ओपन 2025, बने विश्व नंबर-1
बिहार: कंधे पर सांसद का बाढ़ निरीक्षण , मचा सियासी घमासान
कपास पर आयात शुल्क हटाने पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला: किसानों से कोई कपास नहीं खरीदेगा
यूएस ओपन 2025: अल्काराज की जीत पर ट्रंप का अजीब रिएक्शन वायरल! इधर देखा, उधर मुंह फेरा...
NDA के राधाकृष्णन को इंडिया गठबंधन से मिलेगी कड़ी टक्कर!
एशिया कप से बाहर होने के बाद रिजवान का तूफान, अकेले दम पर जिताया मैच!
बीजेपी सांसद की बहन का नहाते हुए वीडियो बनाया, ससुर ने लाठियों से पीटा!
ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच 14 अरब डॉलर का अनाज समझौता? वायरल वीडियो की सच्चाई
पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर फिर फेल, प्रशंसकों का फूटा गुस्सा!
सूर्या हांसदा एनकाउंटर: CBI जांच की मांग पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस ने लगाया राजनीतिकरण का आरोप