एशिया कप 2025 के बीच आईपीएल 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अक्षर पटेल को कप्तानी से मुक्त कर सकती है। वह टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर बने रहेंगे।
वैभव भोला की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स को अगले सीजन में नया कप्तान मिलने की पूरी संभावना है।
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही थी। टीम ने शुरुआती 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की थी। लेकिन, दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। दिल्ली ने 14 मैचों में से 7 जीते और 6 हारे, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही थी।
अक्षर पटेल का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 12 मैचों की 11 पारियों में केवल 263 रन बनाए और एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने 12 मैचों की 11 पारियों में केवल 5 विकेट लिए। पिछले सीजन में उन्हें उंगली की चोट से भी जूझना पड़ा था।
दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान की रेस में तीन नाम शामिल हैं। पहला नाम केएल राहुल का है, जो आईपीएल 2025 में भी टीम प्रबंधन की पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने कप्तानी लेने से मना कर दिया था। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स भी इस दौड़ में शामिल हैं। दिल्ली ने केएल राहुल को मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
केएल राहुल कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। उन्होंने पहले पंजाब किंग्स और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का नेतृत्व किया है। उन्होंने इन दोनों टीमों के लिए 64 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 31 जीते और 31 ही हारे हैं, जबकि 2 मैच ड्रा रहे थे। राहुल भारतीय टीम के लिए भी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं।
*❗️ Breaking News ❗️
— Vaibhav Bhola 🇮🇳 (@VibhuBhola) August 31, 2025
Delhi Capitals Most Likely To Get A New Captain For IPL 2026.
Axar To Continue As Player But Not As Captain. pic.twitter.com/Z1Xgmx879R
अंतरिक्ष में भारत की छलांग: स्वदेशी चिप विक्रम-32 से आत्मनिर्भरता की ओर
पुतिन से मुलाकात के बाद किम जोंग उन की टीम ने मिटाए सारे सबूत!
हम जबलपुर वाले सुधरेंगे नहीं : फ्लाईओवर के नीचे गंदगी देख भड़का शख्स, वायरल हुआ वीडियो
GST 2.0: 22 सितंबर से बदलेगा आपका बजट, जानिए क्या होगा सस्ता-महंगा!
यमुना का कहर: दिल्ली सचिवालय तक पहुंचा पानी, ISBT जलमग्न!
खुशखबरी! हेल्थ बीमा और बच्चों की कॉपी-किताबों पर अब 0% GST, अभिभावकों को मिली बड़ी राहत
व्हाइट हाउस के कमरे से फेंका गया रहस्यमयी बैग: क्या छुपा है इस घटना के पीछे?
तेजस्वी यादव के डांस पर प्रशांत किशोर का तंज: राघोपुर बाढ़ में, विधायक मरीन ड्राइव पर नाच रहे!
बाढ़ से त्रस्त पर हताश नहीं पंजाब: जो बोले सो निहाल की शक्ति
ChatGPT ठप! यूजर्स को नहीं मिल रहे जवाब, एक्स पर शिकायतें