29 अगस्त को पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है, जिन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है।
मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश सेना में थे और हॉकी के शौकीन थे। 16 साल की उम्र में ध्यानचंद सेना में शामिल हो गए और वहां हॉकी खेलना शुरू कर दिया।
उनके दोस्त उन्हें चंद कहकर बुलाते थे क्योंकि वह ड्यूटी के बाद चांदनी रात में घंटों हॉकी की प्रैक्टिस करते थे। इस तरह उनका नाम ध्यानचंद पड़ गया।
ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने तीन ओलंपिक में 12 मैचों में 37 गोल किए। 1936 के ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराया। हिटलर, जर्मनी की हार से गुस्से में था और उसने ध्यानचंद को अपनी सेना में बड़ा पद देने की पेशकश की, जिसे उन्होंने विनम्रता से अस्वीकार कर दिया।
एक मैच के दौरान उनकी हॉकी स्टिक को हॉलैंड के खिलाफ तोड़कर चेक किया गया, लेकिन जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया।
1948 में, जब स्वतंत्र भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में भाग लिया, तो ध्यानचंद ने टीम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे। 1956 में वे लेफ्टिनेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर में उन्होंने भारत के लिए 400 से ज्यादा गोल किए।
उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। आज, खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाता है। 3 दिसंबर, 1979 को कैंसर से लड़ते हुए मेजर ध्यानचंद का निधन हो गया।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। खेल व युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने घोषणा की है कि राज्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन 29 से 31 अगस्त तक चलेगा और इसमें राज्य के 313 ब्लॉकों और महानगरों के हर वार्ड में खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
30 अगस्त को विचारपुर और सरदारपुर गांव की टीमों के बीच फुटबॉल मैच होगा। खेल एवं युवक कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजन स्थलों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
खेल मंत्री सारंग ने सभी वर्गों से इन आयोजनों में भाग लेने और खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।
हॉकी के जादूगर #मेजर_ध्यानचंद को उनकी जयंती पर नमन!🏑
— सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (@MIB_Hindi) August 29, 2024
उनकी जयंती #राष्ट्रीय_खेल_दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने लगातार 3 ओलिंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया और खेल जगत में अमिट छाप छोड़ी। उनकी विरासत और उपलब्धियाँ युवाओं और खिलाड़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। pic.twitter.com/6NrRDY0KUC
नन्ही मायरा का सपना होगा साकार, मुख्यमंत्री योगी ने दिया एडमिशन का भरोसा
कोलोराडो हवाई अड्डे पर भीषण हादसा: हवा में टकराए दो विमान, एक की मौत, तीन घायल
SCO मंच पर मोदी-पुतिन की मुलाकात से हिली दुनिया, अमेरिका ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ!
पढ़कर डॉक्टर बनूंगी! CM योगी से मिलने के बाद मासूम मायरा ने क्या कहा
क्या तेजस्वी यादव बने कांग्रेस के नंबर 2 खिलाड़ी?
पप्पू यादव मंच से गायब, तेजस्वी को बताया था जननायक , फिर मंच के नीचे क्यों?
मराठा आरक्षण: मांगे न मानी गईं तो मुंबई में उमड़ेगी 5 करोड़ की भीड़ - मनोज जारांगे की चेतावनी
मोदी-पुतिन की दोस्ती देख अमेरिका को लगी मिर्ची, एक गाड़ी में साथ सफर!
बरसते बादलों में धनखड़ का सादा सफर: सरकारी बंगला खाली, कार्टन में भरकर ले गए सामान
अब देर हो रही है: भारत-रूस की दोस्ती देख डोनाल्ड ट्रंप बोले - अमेरिका है सबसे बड़ा ग्राहक