अमेरिकी राजनीति की विशेषज्ञ कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला बोला है। एक इंटरव्यू में उन्होंने हिंदी की एक कड़ी गाली का इस्तेमाल किया, जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोईद पीरजादा के साथ बातचीत में फेयर ने 79 वर्षीय ट्रंप को च***या कहा। हिंदी में इस शब्द का अर्थ मूर्ख होता है।
फेयर ने कहा, मेरे अंदर का आशावादी व्यक्ति यह मानना चाहेगा कि नौकरशाही इसे संभाल लेगी। लेकिन मेरे अंदर का निराशावादी कहता है, अभी तो छह महीने हैं, और हमारे यहां चार साल से यह च***या (गाली का इस्तेमाल) है।
पत्रकार पीरजादा ने हंसते हुए जवाब दिया, ये वही शब्द है जो मैं उर्दू में बार-बार इस्तेमाल करता हूं। मेरे कई दर्शक इस पर आपत्ति जताते हैं। आपने इसे एक अंग्रेजी चर्चा में इस्तेमाल कर लिया है।
फेयर ने अपनी बात पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा, हां, वह तो एक चया है। इंटरव्यूअर ने आगे कहा कि चया शब्द का इतना बड़ा महत्व है कि कई बार आप च***या कहे बिना किसी स्थिति का वर्णन नहीं कर सकते। फेयर ने यहां तक कहा कि उनकी कार की लाइसेंस प्लेट भी इसी शब्द से जुड़ी है।
इंटरव्यू के दौरान, फेयर ने ट्रम्प प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, मैं ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों की बनावट के बारे में कुछ नहीं कह सकती, दुर्भाग्य से, ट्रम्प के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज़्यादा एक्सपर्ट नहीं हैं। इसलिए उन्हें ही एकमात्र महत्वपूर्ण शक्ति मान लेना बहुत लुभावना लगता है।
उन्होंने आगे बताया कि हमें यह याद रखना होगा कि हमारे पास एक जटिल नौकरशाही है। और यह नौकरशाही पिछले 25 वर्षों से इस रिश्ते को मज़बूत करने के लिए काम कर रही है। इस नौकरशाही का एक बड़ा हिस्सा अभी-अभी शुरू हुआ है। हमने अभी-अभी हज़ारों विदेश विभाग के कर्मचारियों को खोया है। हमें इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि वह एक्सपर्टीज कहां खो गई।
कैरल क्रिस्टीन फेयर एक अमेरिकन पॉलिटिकल साइंटिस्ट और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं, जो दक्षिण एशियाई राजनीतिक और सैन्य मामलों में एक्सपर्टीज रखती हैं। उन्होंने रैंड कॉर्पोरेशन, अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी शांति संस्थान के साथ काम किया है।
फेयर ने पाकिस्तानी सेना और लश्कर-ए-तैयबा पर किताबें लिखी हैं। अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाने वाली, वह कई चर्चित विवादों में भी रही हैं।
Christine Fair called Donald Trump a Chutiya in an interview with Moeed Pirzada! pic.twitter.com/Qsv0CTpxor
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) August 25, 2025
बिहार: किसने चुराया भैंसों का निवाला, जनता नहीं भूली – पीएम मोदी के मंत्री का RJD पर वार
चोर की तरह वोट चोरी कर BJP खामोश : मधुबनी में गरजे राहुल गांधी, शाह के बयान को बताया अजीब
कल फिर कॉल करना नहीं तो इतना टैरिफ लगा दूँगा कि सिर चकरा जाएगा : टैरिफ विवाद में ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन: 5 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा स्थगित, 10 ट्रेनें रद्द
हैदराबाद में सड़क पर छेड़खानी: युवक ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
जंगल में मौत का तांडव: शेरनी, बाज और सांप की खूनी जंग का हैरतअंगेज वीडियो!
औरैया में अनोखी घटना: पेड़ से बरसे 500 के नोट, लूटने के लिए मची होड़
लाइन क्रॉस नहीं करना : भारत-पाक मैच पर वसीम अकरम की अहम अपील
अमेरिकी एक्सपर्ट ने लाइव इंटरव्यू में ट्रंप को हिंदी में दी गाली
40-50 साल तक BJP सरकार? राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप - वोट चोरी से शाह का मास्टरप्लान!