जंगल में जीवन का एक अलग ही नियम है। यहां शक्ति ही सबकुछ है, लेकिन जानवरों में भी इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं, खासकर अपने बच्चों और परिवार के लिए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
यह वीडियो एक बाघिन का है। जंगल की रानी होने के बावजूद, अपने बच्चों की बात आते ही वह एक आम मां की तरह व्यवहार करती है। अपने बच्चों की खुशी के लिए उसने जो किया, वह दिल को छू लेने वाला है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघिन अपने बच्चों को पानी में खेलने की पूरी आज़ादी देती है। लेकिन साथ ही, वह उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखती है।
भारत वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, मां की आंखों में नींद नहीं होती है। इसका मतलब है कि बाघिन अपने शावकों को खेलते हुए भी हर पल सतर्क रहती है और खतरे के लिए तैयार रहती है।
वीडियो में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बाघ के शावक पानी में खेल रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। लेकिन बाघिन एक पल के लिए भी नहीं हिलती, क्योंकि वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पहरेदारी कर रही है। वह हर पल चौकन्नी है।
इस वीडियो में मां और बच्चों का प्रेम साफ दिखाई दे रहा है। यह दर्शाता है कि जानवरों में भी परिवार के लिए कितनी गहरी भावनाएं होती हैं।
A mother’s eye never rest-the tigress guards the cub as they play cooling their body in a waterhole🩷
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) August 17, 2025
Tigers are rare among big cats.They love water. It regulates their body temperature,relieves parasites,biting insects & helps them to conserve energy.
Natures Air Conditioners. pic.twitter.com/6PzkvixAiv
फेरारी जैसी अर्थव्यवस्था अब भी डंपर की हालत में मुनीर के बयान पर राजनाथ का करारा जवाब
ट्रेन में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल: सिपाही की शर्मनाक हरकत से मचा हड़कंप
बेटी के पिलाटिस स्टूडियो पर सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, सानिया ने बढ़ाया हौसला
बछड़े के जन्मदिन पर किसान ने काटा केक, गांव में जश्न!
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आवारा कुत्तों के मुद्दे पर अब पूरे देश में लागू होंगे नए नियम
मकानों से लेकर रेल परियोजनाओं तक: पीएम मोदी का गुजरात में विकास का शंखनाद
पाकिस्तान में ट्रंप की बेटी? लड़की के दावे से अमेरिका में मची खलबली, वीडियो वायरल!
सलमान खान ने लद्दाख में शुरू की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग, वायरल हुई तस्वीर
क्या TikTok भारत में फिर से देगा दस्तक? सरकार ने किया अफवाहों का खंडन
दिल्ली CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, आरोपी हिरासत में