बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय चौक स्थित एकात्मिक डबल डेकर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाईओवर पीएमआरडीए द्वारा औंध से शिवाजीनगर मार्ग पर बनाया गया है।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, विधायक सिद्धार्थ शिरोले, बापूसाहेब पठारे, हेमंत रासने, विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, सह पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा, पीएमआरडीए आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सिंगला, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी तथा सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुरेश गोसावी उपस्थित थे।
इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 277 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका उद्देश्य गणेशखिंड रोड और विश्वविद्यालय चौक पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करना है। गणेशखिंड रोड का चौड़ीकरण कर विश्वविद्यालय से भारतीय कृषि महाविद्यालय तक मार्ग 45 मीटर तक विस्तृत किया गया है।
फ्लाईओवर की एक लेन, औंध से शिवाजीनगर, बुधवार से ही ट्रैफिक के लिए खोल दी गई है। शिवाजीनगर व औंध की ओर के रैंप का कार्य पूरा हो चुका है। बाणेर और पाषाण की ओर के रैंप का कार्य अक्टूबर 2025 तक पूरा किया जाएगा।
डबल डेकर फ्लाईओवर के शुरू होने से औंध-शिवाजीनगर मार्ग पर पड़ने वाला ट्रैफिक का दबाव कम होगा। पुणे विश्वविद्यालय चौक क्षेत्र में ट्रैफिक सुगम और निर्बाध होगा, जिससे नागरिकों का समय बचेगा और सफर आरामदायक होगा।
पुणे में हर साल गणपति मंडल से जुड़े विवादों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि पुलिस और गणपति उत्सव मंडल मिलकर इन मुद्दों को सुलझाते हैं और इसमें मुख्यमंत्री फडणीस के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पुणे में टीडीआर (विकास अधिकार हस्तांतरण) से संबंधित मामलों की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर इसमें कुछ भी गैरकानूनी पाया जाएगा तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
*🔸Inauguration and stone plaque unveiling of the Savitribai Phule Pune University Square Integrated Double-Decker Flyover (Aundh to Shivajinagar) at the hands of CM Devendra Fadnavis.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) August 20, 2025
DCM Ajit Pawar, Minister Chandrakant Patil, MLA Siddharth Shirole, MLA Hemant Rasane and other… pic.twitter.com/0Zv6xBuoXq
बाप रे! नन्हा बच्चा बना स्नेक कैचर, पलक झपकते ही पकड़ा 10 फीट का सांप
अर्चना तिवारी का रहस्य खुला: लापता होने से नेपाल बॉर्डर तक का सफर, प्रेम और साजिश!
भोपाल में मछली फैमिली की तीन मंजिला हवेली पर बुलडोजर, जानिए क्या है पूरा मामला
रेप और SC/ST एक्ट का झूठा केस, वकील को उम्रकैद!
बिच्छू को छेड़ना पड़ा महंगा, जीभ पर डंक मार जहरीले जीव ने चखाया मज़ा
रेखा गुप्ता पर जानलेवा हमला: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
नाव वाले के पीछे पड़ा खूंखार हिप्पो, जान बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत!
ये पैदा कैसे हुआ? - भाई की पिटाई से तंग आकर छोटी बहन का मासूम सवाल वायरल
संसद में हंगाम: विपक्ष ने फाड़ी बिल की कॉपी, रवि किशन ने कहा - ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा!
भारत में गजब का जुगाड़: कार पर चलती-फिरती दुकान देख दुनिया हैरान!