एक विलक्षण कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कुत्ते की ऊंची कूद, लंबी छलांग और अद्भुत कारनामे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा।
वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ता दौड़ता हुआ आता है और कई फीट ऊंची सीधी दीवार पर चढ़कर उस पोटली को उतार लेता है।
वीडियो में आगे दिख रहा है कि यह कुत्ता अमेजिंग जंप लगाता है। अपनी लॉग जंप से कुत्ते ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया। दौड़ता हुआ यह कुत्ता कई मीटर दूर कूद गया। एक बड़ी सी गेट को भी इसने एक ही जंप में पार कर दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुत्ते की अनोखी प्रतिभा को दर्शाता है। इसकी ऊंची कूद और लंबी छलांग ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वीडियो न सिर्फ कुत्ते की अविश्वसनीय क्षमता दिखा रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि इंसानों के आसपास रहने वाले इस जानवर को अगर सही से ट्रेंड किया जाए तो यह क्या-क्या कारनामा कर सकता है।
वीडियो में दिखाया गया दृश्य किसी हॉलीवुड फिल्म के एक्शन सीन से कम नहीं है। कुत्ते की हर छलांग मारने की क्षमता, संतुलन और आत्मविश्वास उसे सुपर डॉग बना रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों लोगों ने देखा है। कई लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं “ये कुत्ता है या सुपरमैन?” एक यूजर ने लिखा “इसकी जंप देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है।
Belgian Malinois are no joke pic.twitter.com/SWtaAvBQNw
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 16, 2025
आपदा में अवसर! सड़क पर पलटा डीजल टैंकर, मिट्टी छान कर लूट ले गए तेल
डेवाल्ड ब्रेविस का ऑस्ट्रेलिया में धमाका: SA के पहले, दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने!
वनडे वर्ल्ड कप 2027: धोनी के चेले को मिल सकती है कमान, गिल-श्रेयस या हार्दिक नहीं!
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का का जादू, वायरल वीडियो ने जीता दिल
कांग्रेस का CEC पर करारा प्रहार: भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ना बंद करें!
संजू सैमसन के लिए मची होड़: क्या अब KKR में दिखेंगे, राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता होगा खत्म?
मेलेनिया का पुतिन को पत्र: बच्चों के लिए शांति की अपील, ट्रंप ने स्वयं सौंपा
सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा का आगाज, दिग्गजों का जमावड़ा
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का, सादगी देख फैंस बोले - कपल गोल्स!
पहले ओवर में 25 रन, फिर हैट्रिक! रापड़िया ने पलटा मैच का रुख