झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) का निधन हो गया है. उनके निधन पर राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार ने रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा... अंतिम जोहार दादा...
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी रामदास सोरेन के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो और झारखंड के लिए यह दोहरी क्षति है. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का निधन एक अपूरणीय क्षति है.
रामदास सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे. वे एक सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे और झारखंडियत के पैरोकार थे. उनके निधन से राज्य ने एक महत्वपूर्ण नेता खो दिया है.
ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा...
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025
अंतिम जोहार दादा... pic.twitter.com/5cKZkpIe9Z
War 2: पोस्ट क्रेडिट सीन का राज़, क्या आलिया की Alpha में विलेन बनेंगे बॉबी देओल?
CP जा रहे परिवार का सफर खौफनाक मोड़ पर, ड्राइवर की हरकत से बढ़ीं दिल की धड़कनें
यूपी विधानसभा में गौमूत्र पर विवादित बयान देकर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मचाया हड़कंप
क्या ट्रंप से मिलने पुतिन नहीं, उनका हमशक्ल गया था? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कोलकाता में द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, विवेक अग्निहोत्री ने कहा - ये तानाशाही है!
6,6,6: कप्तानी मिलते ही युवा स्टार ने मचाया धमाल, जड़े ताबड़तोड़ छक्के
जिसने क्रिकेट का क, ख, ग, घ सिखाया, वो दुनिया छोड़ गया: हेडन भावुक
घर में छिपकलियों की फौज: पर्दा हटाते ही दंग रह गए सब!
मानवता की मिसाल: शख्स ने हिरण के बच्चे को दी नई जिंदगी
एसी कोच में बिना टिकट यात्री की अकड़, TTE को दिखायी हेकड़ी, पुलिस भी हुई हैरान!