मुंबई-कोलकाता इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा दूसरे यात्री को थप्पड़ मारने की घटना के बाद एयरलाइन ने सख्त कार्रवाई की है। इंडिगो ने थप्पड़ मारने वाले यात्री को अपनी सभी उड़ानों से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
यह घटना गुरुवार को हुई, जब मजूमदार नामक एक यात्री फ्लाइट नंबर 6E-2387 से मुंबई से कोलकाता होते हुए सिलचर जा रहे थे। अचानक उन्हें घबराहट का दौरा पड़ा। एक अन्य यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि दो केबिन सदस्य उन्हें विमान से बाहर निकलने में मदद कर रहे थे, तभी गलियारे वाली सीट पर बैठे एक यात्री ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
केबिन सदस्यों ने थप्पड़ मारने वाले यात्री को हिंसक न होने की सलाह दी, जबकि एक अन्य यात्री ने इस हिंसा का विरोध किया। फ्लाइट के कोलकाता पहुंचने पर थप्पड़ मारने वाले शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया, हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया।
इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनके लिए सबसे जरूरी है। नियमों के मुताबिक जांच के बाद उन्होंने हिंसक व्यवहार करने वाले उस यात्री को सभी इंडिगो उड़ानों से प्रतिबंधित कर दिया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वे फ्लाइट में ऐसी किसी भी बदतमीजी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपनी सभी उड़ानों में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
*ऐसे कब तक मार खाते रहेंगे आप?
— Pooja Mathur (@PoojaMathur01) August 1, 2025
IndiGo फ्लाइट की यह घटना अत्यंत शर्मनाक है। यदि इस तरह की मानसिकता पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। पूरे देश में इस्लामोफोबिया की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। pic.twitter.com/xkvYiS5mdU
मालेगांव ब्लास्ट: मोदी जी, भागवत जी का नाम लो, छोड़ देंगे , प्रज्ञा ठाकुर का सनसनीखेज आरोप
यशस्वी और आकाश की साझेदारी, भारत की 100 रन से अधिक की बढ़त; रोहित पहुंचे ओवल
सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का पैच-अप, 20 दिन में बदला अलगाव का फैसला
IND vs ENG: नाइटवॉचमैन आकाशदीप का धमाका, जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी!
ओवल में अचानक पहुंचे रोहित शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
हैरी ब्रुक का पंत-स्टाइल शॉट, दर्शकों में खुशी की लहर!
पेट्रोल भरा, पैसे नहीं दिए, और नोजल भी तोड़ भागा!
लाइव मैच में रूट और कृष्णा के बीच झगड़ा: तेज गेंदबाज ने खोला चौंकाने वाला राज!
ट्रंप का दावा निकला झूठा: भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा!
रोमन रेंस की जीत, रॉलिंस बने धोखे से चैंपियन, CM Punk का बुरा हाल: SummerSlam 2025 का धमाका!