रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयानों पर ट्रंप की प्रतिक्रिया के बाद पुतिन ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कैमरे के सामने नाटक करने से डील या शांति नहीं होती, इसके लिए खामोशी से प्रयास करना होता है।
पुतिन का यह बयान ट्रंप की सार्वजनिक बयानबाजी पर सीधा हमला माना जा रहा है। इससे वैश्विक राजनीति में तनाव बढ़ गया है।
पुतिन ने यह भी घोषणा की कि रूस ने अपनी सबसे खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेशनिक का निर्माण शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि साल के अंत तक इसे बेलारूस में तैनात कर दिया जाएगा।
ओरेशनिक मिसाइल को अब आधिकारिक तौर पर रूसी सेना में शामिल कर लिया गया है। यह इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जो ध्वनि की गति से 10 गुना तेज रफ्तार से हमला कर सकती है और किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। पुतिन के अनुसार, यह पारंपरिक हमला होते हुए भी परमाणु हमले जैसा प्रभाव छोड़ सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ओरेशनिक की तुलना भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से करना उचित नहीं है, क्योंकि दोनों की भूमिका और रेंज अलग-अलग हैं। ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 800 किमी तक सटीक वार कर सकती है, जबकि ओरेशनिक रणनीतिक दबाव के लिए बड़े भूभाग को निशाना बनाती है।
इस बीच, रूस-यूक्रेन युद्ध में कीव पर हुए भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले में 31 लोगों की मौत और 179 घायल होने की पुष्टि हुई है। यह हमला 2025 में अब तक का सबसे घातक बताया जा रहा है। रूस ने इस बार ओरेशनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे यूरोप में दहशत फैल गई है।
गुरुवार सुबह रूस ने कीव पर एक के बाद एक मिसाइलें दागीं, जिससे शहर के कई रिहायशी इलाकों में भारी तबाही हुई। मलबे से और शव निकाले जा रहे हैं और बचाव कार्य जारी है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने घटनास्थल का दौरा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा, रूस जो कर रहा है, उसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। हम अपने लोगों की हत्या को कभी माफ नहीं करेंगे। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास चल रहे हैं।
पुतिन ने ट्रम्प के बारे में कहा-“ कैमरे के सामने नाटक करने से डील या शांति नहीं होती है। इसके किए खामोशी से प्रयास करना होता है”
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) August 2, 2025
pic.twitter.com/AiJB7fbf6X
आकाशदीप का जश्न पड़ सकता है महंगा! डकेट को आउट करने के बाद कंधे पर रखा हाथ; क्या कहता है ICC का नियम?
ओवल टेस्ट के बीच दो खिलाड़ियों का चौंकाने वाला संन्यास, अब नहीं पहनेंगे देश की जर्सी!
ओवल में जायसवाल का तेंदुलकर अवतार: अद्भुत छक्के से मचा तहलका
IND vs ENG: नाइटवॉचमैन आकाशदीप का धमाका, जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी!
इंसानियत शर्मसार: शख्स ने अजगर को बाइक से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल
शाहरुख-रणवीर को नेशनल अवॉर्ड, पृथ्वीराज के फैंस का फूटा गुस्सा, बोले - ये क्या मजाक है!
शेरनी के गुस्से से काँपा जंगल का राजा , 92 लाख लोगों ने देखा खौफ!
साई सुदर्शन के आउट होने पर बवाल, डकेट और ब्रूक से हुई तीखी बहस
महावतार नरसिम्हा : भारत की सर्वाधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म!
समोसे पर संसद में सवाल: रवि किशन पर नेहा सिंह राठौर का हमला, बताया देश पर बोझ