भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के द ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से वापसी की। हालांकि, हैरी ब्रूक अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं, जो भारत के लिए एक खतरा बने हुए हैं।
ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए।
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए। बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इंग्लैंड को बेन डकेट और जैक क्रॉली ने अच्छी शुरुआत दी और 92 रन जोड़े। लग रहा था कि मेजबान आसानी से लक्ष्य पार कर लेगी।
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को दबाव में ला दिया।
यह वाकया भारत के मोहम्मद सिराज के 48वें ओवर में हुआ। ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रूक ने छक्का मारा, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने शॉट खेला, उसने स्टैंड में बैठी लड़कियों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
सिराज ने ऑफ स्टम्प के बाहर से इनस्विंग गेंद फेंकी। ब्रूक ने आगे बढ़कर घुटने पर बैठकर डीप फाइन लेग पर छक्का जड़ दिया। शॉट पूरा करते हुए वह पिच पर ही लेट गए।
ब्रूक का शॉट देखकर दर्शक दीर्घा में बैठी कुछ लड़कियां हंसने लगीं और कैमरामैन ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। हर कोई ब्रूक के शॉट से हैरान था। सिराज को भी समझ नहीं आ रहा था कि ब्रूक ने यह शॉट कैसे खेल दिया।
सिराज और कृष्णा की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड बैकफुट पर आ गया।
डकेट और क्रॉली ने 92 रन की साझेदारी की। आकाशदीप ने डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। फिर कृष्णा ने क्रॉली की पारी का अंत किया।
सिराज ने ओली पोप, जो रूट और जैक बैथेल को आउट कर इंग्लैंड को झटके दिए। इसके बाद कृष्णा ने जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन को आउट करके इंग्लैंड के आठ विकेट गिरा दिए।
ONE OF THE CRAZIEST SIX EVER BY HARRY BROOK...!!! 🤯 pic.twitter.com/w7lWLToI5f
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 1, 2025
BSNL का धमाका! सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!
चलती ट्रेन से पुल पर कूदा लड़का, फिर जो हुआ देखकर थम जाएंगी सांसें!
रील के लिए जान जोखिम में: झरने के बीच कपल का खतरनाक स्टंट वायरल
SSC प्रदर्शन: पुलिस की लाठियां, टूटे हाथ, सड़कों पर घसीटे गए! क्या हैं छात्रों और शिक्षकों की मांगें?
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 23 जिलों में आज बारिश और बिजली का पूर्वानुमान, कई स्कूलों में छुट्टी घोषित
अंधा, चिड़चिड़ा, बदमिजाज... ट्रंप के भारत की अर्थव्यवस्था पर गलत दावों पर देवेगौड़ा बरसे
सन ऑफ सरदार 2 : कॉमेडी और ड्रामे का दमदार तड़का, दर्शकों ने दिए मिले-जुले रिएक्शन
IND vs ENG: मैदान पर भिड़े जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा, दिखा गुस्से से लाल चेहरा!
भगवा आतंकवाद: परमबीर सिंह पर कब होगी कार्रवाई, कांग्रेस की साजिश का मोहरा बने?
क्या चाहते हैं आप! अंपायर पर भड़के केएल राहुल, कुमार धर्मसेना को लगी मिर्ची