एक लड़की का गाय को देखकर डरकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, लड़की अपनी दोस्त के साथ कहीं जा रही है। रास्ते में उसे एक गाय दिखाई देती है, जिसे देखकर वह डर जाती है।
डर के मारे वह खुद तो भागती है, साथ ही अपनी दोस्त को भी धकेलते हुए भगाने लगती है। लेकिन भागने के कारण उसके साथ बुरा होता है। मिट्टी पर पैर फिसलने से वह लड़की गिर जाती है।
लड़की अपने डर के कारण ही गिरी, और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, गाय बोल रही होगी कि मैंने तो कुछ किया ही नहीं।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, गाय का खौफ है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत जोर की लगी होगी। एक तीसरे यूजर ने लिखा, वो लड़की है, कुछ भी कर सकती है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, इतना कौन डरता है यार वो भी गाय से, ये औरत यहीं की है या विदेश से आई है।
Cow 🐮: Par maine to kuch kiya hi nahi pic.twitter.com/vm3LjP7FbF
— Vishal (@VishalMalvi_) July 29, 2025
रूस में कुदरत का कहर: पहले भूकंप, फिर ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी
भूकंप के बाद रूस में ज्वालामुखी विस्फोट, दहला देने वाला दृश्य!
प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत कीजिए! : राज्यसभा में जया बच्चन का तीखा रुख
हिमाचल में अब महिलाएं भी कर सकेंगी 12 घंटे की ड्यूटी, कैबिनेट का बड़ा फैसला
ट्रंप का भारत पर टैरिफ: फिक्की ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, समझौते की उम्मीद कायम
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित!
केमिस्ट्री प्रोफेसर की दलीलें कोर्ट में फेल, जज भी देखते रह गए तर्क!
राजस्थान में बारिश का तांडव : जयपुर समेत कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
मौत के कुएं में हादसा: स्टंटमैन गिरा, बिना ड्राइवर के दौड़ती रही बाइक!
ब्रेक की जगह एक्सीलेटर! महिला ने होटल की दीवार तोड़ डाली, वायरल हुआ वीडियो