मुजफ्फरनगर: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल फेंका
News Image

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके परिवार को पीटा, साथ ही उन पर खौलता हुआ तेल भी डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है।

पीड़ित लड़की के अनुसार, वह 20 मार्च, 2025 को मोहल्ला तीरगरान में अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी मोनिश और आरिश नाम के दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

लड़की ने बताया कि लड़कों ने उसके कंधे पर टक्कर मारी और गंदी-गंदी बातें कीं। जब उसने शोर मचाया तो उसकी बहन ने भी आवाज सुनी और शोर मचाया। लड़की के पिता, भाई और चाचा नीचे आए, लेकिन तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोनिश और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला और फिर कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है, तुझे नहीं छोडूंगा । इसके बाद उन्होंने लड़की का प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची।

लड़की के पिता ने जब युवकों के घर जाकर इस घटना पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने गाली-गलौज की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। इसके बाद उन्होंने लड़की के पिता और परिवार पर खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पुलिस ने इस मामले में मोनिश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पुणे में 70 वर्षीय महिला ने सांप को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल!

Story 1

दोस्त की सालगिरह का जश्न मातम में बदला: नहर में छलांग, बचाने गया दूसरा भी डूबा

Story 1

AUS vs WI: 37 गेंदों में तूफान! टिम डेविड ने T20 में रचा इतिहास

Story 1

आईएमडी का तिहरा अलर्ट: तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने चेतावनी दी

Story 1

अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बवाल: महिला वकीलों का फूटा गुस्सा, पुतला दहन!

Story 1

कछुए ने पलक झपकते ही सांप को मुंह में दबोचा, हैरान हुए लोग!

Story 1

गडकरी ने स्मृति ईरानी को बुढ़िया समझकर क्यों जताई थी नाराजगी?

Story 1

ऐसे तो यूरोप खत्म हो जाएगा... ट्रंप ने यूरोपीय देशों को अप्रवासन पर दी कड़ी चेतावनी

Story 1

बंदूक की नोक पर बांग्लादेश भेजे जा रहे मुस्लिम? अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी पर ओवैसी का हमला

Story 1

लालू के MLA भाई वीरेन्द्र का धमाका: मांझी के खास मुख्यमंत्री का संदेश लेकर आए, मिला 2 करोड़ का ऑफर!