खट्टर की मेहरबानी से अभय चौटाला? कांडा के बयान से हरियाणा की राजनीति में भूचाल, कांग्रेस ने साधा निशाना
News Image

सिरसा, हरियाणा से पूर्व विधायक गोपाल कांडा के एक बयान ने राज्य की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। कांडा के इस बयान को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

कांडा ने अपने बयान में कहा, अभय सिंह चौटाला ने गलती की या गोपाल कांडा ने, ये तो आप लोगों को ज्यादा मालूम है। रानिया की एक सीट भी खट्टर साहब की मेहरबानी से जीते...रानिया की एक सीट तो जितवाओ यार...कहीं ये भी कांग्रेस नहीं ले जाए। उन्होंने आगे कहा, ये गोविंद और गोपाल रानिया नहीं लगते तो शायद अभय सिंह चौटाला को एक भी सीट नहीं मिलती, बेटे वाली। आपको तो सारी बात पता है।

कांडा के इस बयान पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, गोपाल कांडा ने रहस्योद्घाटन किया कि खटटर साहब की मेहरबानी व भाजपा+कांडा की मदद से अभय चौटाला के बेटे रानिया से विधायक बने।

हुड्डा ने आगे कहा कि इस बयान से बीजेपी और इनेलो द्वारा प्रदेश में पर्दे के पीछे खेले जा रहे घिनौने राजनैतिक खेल से पर्दा हट गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले से ही इस बात को लगातार कह रहे हैं कि इनेलो बीजेपी की पक्की कठपुतली है।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में इनेलो का बीजेपी के साथ 3 सीटों का गुप्त समझौता था - एलेनाबाद, डबवाली व रानिया पर बीजेपी इनेलो उम्मीदवारों के साथ थी और बाक़ी सभी सीटों पर इनेलो बीजेपी के साथ थी। उन्होंने कहा कि दोनों के निशाने पर केवल हुड्डा साहब और कांग्रेस थी।

गौरतलब है कि अभय सिंह चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। डबवाली से आदित्य देवीलाल और रानिया से अर्जुन चौटाला जीते थे। दोनों ही सीटों पर बीजेपी चौथे नंबर पर रही थी। हरियाणा की 90 सीटों में से बीजेपी को 48, कांग्रेस को 37 और निर्दलीय को तीन सीटें मिली थीं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वाशिंगटन सुंदर का कमाल: जो भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया, वो कर दिखाया!

Story 1

करुण नायर का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, मैनचेस्टर टेस्ट में भावुक विदाई!

Story 1

जडेजा के विवादास्पद आउट पर बवाल, फैंस ने हैरी ब्रूक को घेरा; रीप्ले में दिखा कुछ और!

Story 1

सत्ता पक्ष नाली के : तेजस्वी यादव पर हमले के आरोप पर डिप्टी सीएम सिन्हा का पलटवार, वीडियो वायरल

Story 1

मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुइज्जू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Story 1

पंत का ड्रामा ? अंग्रेजी खिलाड़ी ने उठाए सवाल, मैनचेस्टर टेस्ट में मचा बवाल!

Story 1

भारत ने गंवाया वापसी का सुनहरा मौका, रूट को मिला जीवनदान

Story 1

सड़क पर मौत बनकर दौड़ा करंट, 16 सेकंड तक तड़पी मासूम!

Story 1

जो रूट ने बढ़ाई भारतीय फैंस की धड़कनें, मैनचेस्टर में तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड, तेंदुलकर के करीब!

Story 1

ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी की महाराजा चार्ल्स से मुलाकात, मालदीव रवाना