जेएनयू कुलपति का बड़ा बयान: मातृभाषा सबसे महत्वपूर्ण, जानें मराठी भाषा विवाद पर क्या कहा
News Image

मुंबई में मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद अब जेएनयू की कुलपति का बयान सामने आया है।

हाल ही में मुंबई की एक लोकल ट्रेन में भाषा को लेकर विवाद हो गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सीट को लेकर मराठी बनाम हिंदी विवाद हुआ। एक महिला ने अन्य महिलाओं से बहस के दौरान कहा कि मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकल जाओ।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने कहा कि वे सबसे पहले मातृभाषा को प्राथमिकता देंगी। क्योंकि मातृभाषा सबसे महत्वपूर्ण भाषा है।

उन्होंने कहा कि अन्य दो भाषाएं आपकी मार्किट की भाषाएं होनी चाहिए। आप जहां भी रहें, स्थानीय भाषा और अपने करियर की भाषा सीखें।

कुलपति ने कहा कि यह काम प्रत्येक नागरिक पर छोड़ देना चाहिए। भारत की सभी भाषाएं अच्छी हैं। बहुभाषिकता में संख्या महत्वपूर्ण नहीं है। भाषा घृणा या श्रेष्ठता का साधन नहीं होनी चाहिए। बल्कि यह संचार का माध्यम होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वह सभी को भारत की प्रत्येक भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जहां साहित्य और संपदा का इतना विशाल भंडार है। हालांकि भारतीय साहित्य विभिन्न भाषाओं में लिखा गया है, फिर भी हम एक ही हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्ली में कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति व भाषा को दिल्ली की गलियों तक पहुंचाया जाए। बच्चों को अन्य भाषाएं सिखाने और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की योजना भी है। सरकार दिल्ली को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने जा रही है। जहां बच्चों के लिए गैर हिंदी भाषा की पढ़ाई शुरू होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चलती ट्रेन के नीचे पुल की नींव ढही, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो!

Story 1

बाल-बाल बचे यात्री: पुल की नींव ढही, ट्रेन गुजरी!

Story 1

दारू चढ़ते ही गदर मोड में आया शख्स, अशरफ अली को लगाने लगा आवाज

Story 1

वायुसेना का लड़ाकू विमान स्कूल पर गिरा, एक की मौत, कई घायल

Story 1

पीएम किसान की 20वीं किस्त का इंतजार! कृषि मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

Story 1

पानी में ऑक्टोपस पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, शख्स की जान पर बन आई!

Story 1

कांवड़ यात्रा: जवान की पिटाई से लेकर तोड़फोड़ तक, 15 दिनों में 20 घटनाएं

Story 1

इस्कॉन मंदिर के रेस्टोरेंट में चिकन खाने पर बादशाह का फूटा गुस्सा!

Story 1

कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए सपा कार्यकर्ता भेष बदलकर घुसे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आरोप

Story 1

धनखड़ हटे... अब योगी आएंगे? कांग्रेस नेता के ट्वीट से सियासी भूचाल!