गली के कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को शिकार बना रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही और सरकार की ढिलाई के चलते बच्चों और महिलाओं का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में एक आठ साल का बच्चा गली से गुजर रहा होता है, तभी कुत्तों का एक झुंड उस पर हमला कर देता है।
बच्चा डरकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उस पर टूट पड़ते हैं और उसे नोचने लगते हैं। बच्चा जमीन पर गिर जाता है और जोर-जोर से रोने लगता है, फिर भी कुत्ते उसे नहीं छोड़ते।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर आते हैं। एक शख्स और कुछ महिलाएं कुत्तों को भगाने की कोशिश करते हैं, और तभी बच्चे की मां आकर उसे अपनी छाती से लगा लेती है।
गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते बच्चे की आवाज सुन ली, वरना कुत्ते उसे नोच-नोचकर मार डालते। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीडियो को @sonubheel36 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, आवारा कुत्तों का हर जगह यही हाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा, शासन प्रशासन को आम आदमी की जान की कोई परवाह नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, इन कुत्तों का ठीक से इलाज होना चाहिए, कहां छिपे हैं पेटा वाले?
आपके घर में कोई बच्चा हैं तो अवश्य ये वीडियो देखे और दूसरे को भी जागरूक करिए..!
— Sonu Bheel (@sonubheel36) July 19, 2025
और कृपया बच्चों को अकेला ना छोड़े जितना हो सके..! 🙏
वरना कुत्ते नोच खायेंगे .!
🙏🙏 दयनीय स्थिति..! pic.twitter.com/EEtKqJpjGa
ऑटो में हंसते हुए पिटबुल से बच्चे पर हमला, मुंबई में बेरहमी की हद!
सैयारा के दीवानेपन में दर्शक हुआ बेहाल, थिएटर में टी-शर्ट उतार ज़मीन पर लेटा
पप्पू यादव का जिन्ना प्रेम: राहुल और तेजस्वी को दिया बड़ा संकेत!
हाशिम अमला की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची: विराट कोहली शामिल, सचिन तेंदुलकर गायब!
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, कई तीर्थयात्री घायल
मैनचेस्टर की हरी पिच से बढ़ी भारतीय टीम की मुश्किलें, इंग्लैंड सीरीज जीतने को तैयार!
ट्रंप ने हदें पार! AI से बनाया ओबामा की गिरफ्तारी का डरावना वीडियो, दुनिया हैरान
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में कौन? इन नामों पर हो रही है चर्चा
ओडिशा: 19 वर्षीया युवती से बलात्कार के आरोप में कांग्रेस नेता उदित प्रधान गिरफ्तार, पार्टी से निलंबित
गंगा में तैरता विशाल पत्थर: चमत्कार या विज्ञान?