उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। निशांत कुमार रविवार, 20 जुलाई, 2025 को 44 वर्ष के हो गए।
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत को जेडीयू की नई उम्मीद बताते हुए उन्हें राजनीति में आगे लाने का आग्रह किया है।
कुशवाहा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है। खुशी के इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) की नई उम्मीद निशांत को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें।
कुशवाहा ने आगे नीतीश कुमार से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए यह स्वीकार करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का संचालन उनके लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने का नीतीश कुमार का लंबा अनुभव राज्य के लिए आवश्यक है।
उन्होंने नीतीश कुमार से पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण पर समय रहते ठोस फैसला लेने का आग्रह किया। कुशवाहा ने कहा कि इसमें देरी दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।
कुशवाहा ने नोट में लिखा है कि जेडीयू के नेता शायद मुख्यमंत्री से यह बात नहीं कह पाएंगे, और जो लोग कह भी सकते हैं, शायद वे नीतीश कुमार तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।
मीडिया/सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है।
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) July 20, 2025
खुशी के इस अवसर पर जेडीयू की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें।
इस अवसर पर आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी… pic.twitter.com/5CeZiW4KHH
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नए खिलाड़ी की एंट्री, दो खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!
भारत-पाक लेजेंड्स मैच रद्द! आलोचनाओं के बीच टूर्नामेंट कमिटी का बड़ा फैसला
भारत बनाम पाकिस्तान: कब और कहाँ देखें हाईवोल्टेज मुकाबला?
इंग्लैंड की खिलाड़ी ने रोकी बॉल: भारत की अपील खारिज, लॉर्ड्स में विवाद, क्या कहता है ICC नियम?
एशिया कप 2025 पर छाया संकट, भारत के बहिष्कार से रद्द होने की आशंका!
स्लीपिंग प्रिंस का निधन, 20 साल कोमा में रहने के बाद दुनिया को कहा अलविदा
ऑटो में हंसते हुए पिटबुल से बच्चे पर हमला, मुंबई में बेरहमी की हद!
उड़ान भरते ही डेल्टा एयरलाइंस के विमान में भयंकर आग!
भारत-पाक मैच रद्द: खिलाड़ियों का इनकार, आयोजकों की माफी!
भंडारे में हाथी का तांडव: ट्रैक्टर पलटा, बाइक तोड़ी, मची चीख-पुकार!