अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला लगातार अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरिक्ष में बिताए दिनों का एक चुनौतीपूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
वीडियो में शुभांशु माइक्रोग्रैविटी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अंतरिक्ष में स्थिर रहना कितना मुश्किल होता है।
भारतीय वायु सेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस वीडियो में बिना हिले पूरी तरह स्थिर रहने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है कि शुरू में माइक्रोग्रैविटी में हिलना-डुलना और स्टेशन को समझना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने शरीर पर नियंत्रण पाना सीख लिया। हालांकि, पूरी तरह स्थिर रहना उनके लिए पूरे सफर के दौरान एक चुनौती बनी रही।
शुभांशु ने बताया कि ISS पहुंचने के बाद वो टाइमलाइन का पालन करने और अपने टास्क और प्रयोगों को पूरा करने में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में बिल्कुल स्थिर रहने के लिए खास कौशल की जरूरत होती है।
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में छोटी सी हलचल भी आपके शरीर को हिला सकती है। उन्होंने इसे तेज रफ्तार दुनिया में मन की शांति से जोड़ते हुए कहा कि हमें कभी-कभी रुकना और शांत रहना जरूरी है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि तेजी से आगे बढ़ने के साथ-साथ कभी-कभी धीमा होना भी जरूरी है, चाहे माइक्रोग्रैविटी में हों या न हों।
बता दें कि शुभांशु शुक्ला 18 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद 15 जुलाई को धरती पर वापस लौटे हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु के साथ अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री और मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोमीर और हंगरी के गैबॉर भी शामिल थे।
शुभांशु धरती पर तो सुरक्षित आ गए हैं, लेकिन अब उन्हें यहां के वातावरण के साथ एडजस्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शुभांशु शुक्ला फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। धरती के वातावरण से तालमेल के लिए उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है। शुभांशु की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर विशेषज्ञों की टीम लगातार नजर रख रही है। हालांकि शुरुआती हेल्थ चेकअप में कोई गंभीर दिक्कत नहीं है। शुभांशु शुक्ला ने खुद इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर कर बताया कि वो डॉक्टर की देखरेख में हैं।
Shuks doing tricks in space🥰🥹
— RocketGyan (@rocketgyan) July 19, 2025
First ever Indian on ISS and enjoying his time🥰🚀
We are now experiencing space time , all thanks to shuks🇮🇳🚀#AxiomMission4#isro pic.twitter.com/b6YElwxhKd
मैं इकरा से निकाह कुबूल फरमाता हूं, ओवैसी मुझे जीजा कहेंगे - करणी सेना उपाध्यक्ष का विवादित वीडियो
मराठी बोलो, वरना निकल जाओ : मुंबई लोकल में भाषा को लेकर बवाल
बीच समुद्र में जलता जहाज! 280 यात्रियों की जान खतरे में
सड़क पर जैसे इंसान टहल रहा हो, वैसे दिखा 8 फीट का मगरमच्छ, वीडियो से मची सनसनी
कांवड़ियों पर शख्स ने बरसाई लाठियां, मची भगदड़: वीडियो वायरल
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द! इन 5 खिलाड़ियों ने किया खेलने से इनकार
मुंबई में हिंदी-मराठी विवाद गहराया: राज ठाकरे की धमकी पर भिंडी बाजार की चुनौती!
इंडोनेशियाई जहाज में भीषण आग, 280 यात्रियों ने जान बचाने के लिए समुद्र में लगाई छलांग
बिजली का कहर! डिलीवरी बॉय बाल-बाल बचा, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
धोनी के दोस्त रैना की दगाबाजी ! वर्ल्ड-11 से कोहली-धोनी को किया बाहर