लंदन के इस्कॉन मंदिर परिसर में एक व्यक्ति द्वारा चिकन खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। यह घटना मंदिर के शुद्ध शाकाहारी गोविंदा रेस्टोरेंट में घटी।
वीडियो में दिख रहा है कि अफ्रीकी मूल का एक ब्रिटिश नागरिक रेस्टोरेंट में चिकन खा रहा है। काउंटर पर बैठी महिला जब उसे मना करती है, तो वह व्यक्ति रेस्टोरेंट में बैठे लोगों और कर्मचारियों को भी चिकन ऑफर करता है।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पहले काउंटर पर बैठी महिला से पूछता है कि क्या यहां नॉनवेज मिलता है। महिला के मना करने के बावजूद, वह अपने साथ लाए थैले से KFC का डिब्बा निकालता है और चिकन खाना शुरू कर देता है। महिला बार-बार उसे रोकती है, लेकिन वह बेशर्मी से खाता रहता है।
इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उसे बाहर किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह घटना गलत है और इससे भारतीय संस्कृति का अपमान हुआ है। कई यूजर्स ने इस पर हैरानी और गुस्सा जताया है।
भारत में #कट्टरपंथी #हिंदुओं द्वारा #अमेरिकी फास्ट-फूड रेस्टोरेंट श्रृंखला #KFC को सावन के महीने में बंद करने के लिए हुए विरोध प्रदर्शन के बाद, एक अमेरिकी व्यक्ति ने लंदन के #राधा_कृष्ण मंदिर से जुड़े इस्कॉन के ‘गोविंदा’ शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में जाकर KFC का फ्राइड #चिकन… pic.twitter.com/S2Yr707wiD
— मुसद्दीलाल (@naeemalvik) July 20, 2025
एशिया कप 2025: क्या सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान? संभावित 15 सदस्य टीम की झलक
हमारे पापा मंत्री हैं : मंत्री पुत्र का अस्पताल निरीक्षण, विवादों में मंत्री का बचाव
फिल्म खत्म होते ही थिएटर में रोमांस! कपल का वीडियो वायरल
उड़ान भरते ही डेल्टा एयरलाइंस के विमान में भयंकर आग!
एशिया कप 2025 पर छाया संकट, भारत के बहिष्कार से रद्द होने की आशंका!
विदेश में दीवार , KL राहुल: 10 में से 9 शतक विदेशी धरती पर!
क्या तेजप्रताप बनाएंगे नई पार्टी? सोशल मीडिया पर दिखा अलग अंदाज!
गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट! इन 6 जिलों में मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
टी20 में सालों बाद बॉल आउट! रोमांचक मुकाबले में डिविलियर्स की टीम विजयी
कांवड़ियों ने CRPF जवान को रेलवे स्टेशन पर बेरहमी से पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग